आदर्श मतदान केंद्रों पर दिखी विशेष व्यवस्था

Updated at :12 Oct 2015 7:34 PM
विज्ञापन
आदर्श मतदान केंद्रों पर दिखी विशेष व्यवस्था

आदर्श मतदान केंद्रों पर दिखी विशेष व्यवस्था जमुई : 241 जमुई विधानसभा क्षेत्र में जिला प्रशासन द्वारा विधानसभा चुनाव के दौरान हो रहे मतदान को लेकर जिला प्रशासन द्वारा पांच आदर्श मतदान केंद्र पर मतदाताओं की सुविधा को देखते हुए मतदाताओं की बैठने के लिए पंडाल लगाया गया था और कुर्सी,टेबुल की भी व्यवस्था की […]

विज्ञापन

आदर्श मतदान केंद्रों पर दिखी विशेष व्यवस्था जमुई : 241 जमुई विधानसभा क्षेत्र में जिला प्रशासन द्वारा विधानसभा चुनाव के दौरान हो रहे मतदान को लेकर जिला प्रशासन द्वारा पांच आदर्श मतदान केंद्र पर मतदाताओं की सुविधा को देखते हुए मतदाताओं की बैठने के लिए पंडाल लगाया गया था और कुर्सी,टेबुल की भी व्यवस्था की गयी थी. साथ ही पूरे पंडाल को फूल माला से सजाया गया था और पीने के लिए पानी की भी व्यवस्था की गयी थी. कारपेट भी बिछाया गया था और प्रतीक्षा कक्ष भी बनाया गया था. विदित हो कि मतदान को लेकर जिला प्रशासन ने प्लस टू उच्च विद्यालय जमुई (पूर्वी भाग),प्लस टू उच्च विद्यालय जमुई (पश्चिमी भाग),उत्क्रमित मध्य विद्यालय मलयपुर (उत्तरी भाग),मध्य विद्यालय गुगुलडीह तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिंगारपुर को आदर्श मतदान केंद्र के रूप में घोषित किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन