2010 विस चुनाव की अपेक्षा मतदान प्रतिशत में वृद्धि

2010 विस चुनाव की अपेक्षा मतदान प्रतिशत में वृद्धि जमुई : 2015 के विधानसभा चुनाव के मतदान प्रतिशत में 2010 में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव और 2014 में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव के अपेक्षा वृद्धि हुई है. जानकारी के अनुसार 2010 में सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र में जहां 45.62 प्रतिशत मतदान हुआ था. वहीं 2015 में […]
2010 विस चुनाव की अपेक्षा मतदान प्रतिशत में वृद्धि
जमुई : 2015 के विधानसभा चुनाव के मतदान प्रतिशत में 2010 में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव और 2014 में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव के अपेक्षा वृद्धि हुई है. जानकारी के अनुसार 2010 में सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र में जहां 45.62 प्रतिशत मतदान हुआ था.
वहीं 2015 में 55 प्रतिशत मतदान हुआ है. वहीं 2010 में जमुई विधानसभा क्षेत्र में 53.31 प्रतिश मतदान हुआ था. जबकि 2015 के विधानसभा चुनाव में 59.05 प्रतिशत मतदान हुआ है. 2010 में जहां झाझा विधानसभा क्षेत्र में 51.62 प्रतिशत मतदान हुआ था. वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में 55 प्रतिशत मतदान हुआ है.
2010 में चकाई विधानसभा क्षेत्र में 47.29 प्रतिशत मतदान हुआ था. वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में 58 प्रतिशत मतदान हुआ है. 2010 के विधानसभा चुनाव में पूरे जिले में कुल 49.49 प्रतिशत मतदान हुआ था. जबकि 2015 के विधानसभा चुनाव में 56.87 प्रतिशत मतदान हुआ है.
जबकि 2014 के लोकसभा चुनाव में सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र में 46.96 प्रतिशत ,जमुई विधानसभा क्षेत्र में 52.63 प्रतिशत,झाझा विधानसभा क्षेत्र में 50.73 तथा चकाई विधानसभा क्षेत्र में 47.36 प्रतिशत मतदान हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










