सोमवारी अमावास्या पर श्रद्धालुओं ने किया स्नान

Updated at :12 Oct 2015 6:47 PM
विज्ञापन
सोमवारी अमावास्या पर श्रद्धालुओं ने किया स्नान

सोमवारी अमावास्या पर श्रद्धालुअों ने किया स्नान लखीसराय : सोमवार को अहले सुबह सोमवारी अमावस्या को लेकर स्थानीय किउल नदी में श्रद्धालुअों की स्नान के लिए भीड़ देखी गयी. स्थानीय स्नान के बाद गौरी शंकर धाम में भगवान शिव की पूजा-अर्चना व जलाभिषेक के लिए लोग उमड़ पड़े. वहीं महालया को लेकर पितरों का तर्पण […]

विज्ञापन

सोमवारी अमावास्या पर श्रद्धालुअों ने किया स्नान

लखीसराय : सोमवार को अहले सुबह सोमवारी अमावस्या को लेकर स्थानीय किउल नदी में श्रद्धालुअों की स्नान के लिए भीड़ देखी गयी. स्थानीय स्नान के बाद गौरी शंकर धाम में भगवान शिव की पूजा-अर्चना व जलाभिषेक के लिए लोग उमड़ पड़े.

वहीं महालया को लेकर पितरों का तर्पण किया गया. नवरात्र आज से शुरूलखीसराय. मंगलवार से नवरात्र शुरू हो रहा है. मंगलवार को माँ भगवती के पहले स्वरूप शैलपुत्री की पूजा की जायेगी. पूजा-स्थलों व दुर्गा मंदिरों में पंडाल निर्माण किया जा रहा है. जबकि चुनाव को लेकर बाजार में खरीदारों की चहल-पहल नहीं देखी जा रही है.

पूजा समिति द्वारा चंदा भी लिया जा रहा है. उधर शिल्पकार मूर्ति तराशने में लगे हैं. हलसी के 78 मतदान केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्णहलसी. सोमवार को प्रखंड के कुल 78 मतदान केंद्र पर शांतिपूर्ण मतदान कराया गया.

बीडीओ मनीष कुमार श्रीवास्तव, अंचलाधिकारी उपेंद्र कुमार, थाना प्रभारी गौतम सिंह ने बूथों पर जाकर निरीक्षण किया. बीडीओ ने बताया कि मतासी, बल्लोपुर, शेखपुरवा, धीरा, घोंघसा आदि जगहों पर मतदान का निरीक्षण किया. सभी मतदान केंद्र पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था थी. लोकसभा का उमंग विधानसभा में भंग लखीसराय.

पिछले लोकसभा चुनाव की तरह इस विधानसभा चुनाव में मतदाताओं में वोट देने की उमंग नहीं दिखी. सोमवार को विधानसभा चुनाव 2015 के तहत जिले के दो विधानसभा 168 लखीसराय एवं 167 सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र में प्रथम चरण के चुनाव प्रशासनिक चुस्त व्यवस्था में प्रारंभ हुई. प्रारंभिक दौर में दो से तीन घंटे तक मतदाताओं में उमंग देखा गया.

सभी केंद्रो पर महिला-पुरुष युवा मतदाताओं ने शांतिपूर्वक लंबी कतार लगा कर अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया. लेकिन समय बीतने के साथ उमंग और जोश भी ठंडा पड़ता चला गया. परिणामस्वरूप सभी मतदान केंद्रो पर मतदाताओं की लंबी कतार की जगह 5, 6, 7 मतदाताओं को देखा गया.

इधर राजनीति पार्टी एवं निर्दलीय पार्टी के कार्यकर्ता भी शाम ढलते-ढलते सुस्त हो गये. सभी मतदान केंद्रो पर अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गयी थी. चुनाव पर्यवेक्षक जिलाधिकारी, आरक्षी अधीक्षक, आरक्षी उपाधीक्षक, बीडीओ, सेक्टर मजिस्ट्रेट, बारी-बारी से सभी मतदान केंद्रो पर निगरानी करते देखे गये.

पांच पहाड़ों को लांघ कर मतदान को पहुंचे आदिवासी मतदाताफोटो : पहचान लेकर अपनी बारी का इंतजार करते लाइन में खड़े आदिवासी मतदाताकजरा. लोकतंत्र के महापर्व में कजरा क्षेत्र के आदिवासी मतदाताओं ने भी सशक्त भूमिका निभायी. मध्य विद्यालय खैरा के बूथ संख्या 142 टाली विशनपुर के आदिवासी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय लहसोरवा में बंगाली बांध, लठिया कोड़ासी के आदिवासी एवं मध्य विद्यालय श्रीघना कोड़ासी में श्री किशुन, श्री घना, शितला, कानीमोह, घोघरघाटी आदि में मतदाता जुटे रहे.

मध्य विद्यालय घोघी बरियारपुर के 161 बूथ संख्या पर बूथ से करीब 12 किलोमीटर दक्षिण पहाड़ी क्षेत्र से पांच पहाड़ियों को लांघ कर आदिवासी महिला-पुरुष उमंग के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचे. अपना मतदान किया. निशक्त: मतदाताओं ने भी दिखा उत्साह फोटो : म वि खैैरा में व्हील चेयर पर पहुंचें मतदाता, उ वि अभयपुर में व्हील चेयर पर बैठा परिचय पत्र दिखाता मतदाता, उ म वि खावा चांइ टोला में बैशाखी लिए पहुंची 80 वर्षीय वृद्धा कजरा.

मतदान के महत्व को समझते हुए लोग मताधिकार का प्रयोग करने उमस भरी गरमी में भी वोट डालने पहुंचे. वहीं क्षेत्र के कजरा थानान्तर्गत म वि खैैरा के बूथ संख्या 142 पर महसोनी ग्रामनिवासी पैर से निशक्त: 75 वर्षीय भगवान मोदी अपने परिजन के सहयोग से व्हील चेयर पर वोट देने पहुंचे. पीरीबाजार थाना के उच्च वि अभयपुर के बूथ संख्या 104 पर दोनों पैर में पोलियो ग्रस्त निशक्त: अरविंद कुमार व्हील चेयर पर सवार हो अपना वहुमुल्य मत देने पहुंचे.

जबकि मेदनीचौकी थाना के उ म वि खावा चाइं टोला के बूथ संख्या 85 पर 80 वर्षीय शंखा देवी पैरों से लाचार होते हुए भी बैशाखी की सहायता से अपने प्रत्याशी के पक्ष में मताधिकार का प्रयोग करने पहुंची. नक्सल प्रभावित क्षेत्र में शांतिपूर्ण रहा मतदान कजरा. जिले का तीन अतिशंवेदनशील थाना सुमार चानन, पीरी बाजार व कजरा में सबसे ज्यादा नक्सली घटना का गवाह रहा है.

कजरा थाना क्षेत्र में सजग प्रशासनिक व्यवस्था के कारण नक्सल प्रभावित कुल 33 बूथों पर शांतिपूर्ण विस चुनाव संपन्न कराया गया. वहीं पीरी बाजार थाना के कुल 40 बूथों में 26 नक्सल प्रभावित व शेष 14 अतिसंवेदनशील बूथों पर सुबह 7 बजे से संध्या तीन बजे के बीच शांतिपूर्ण मतदान कराने में प्रशासन को सफलता मिली.

मतदान केंद्रो पर विभिन्न अर्धसैनिक बलों को शांति व्यवस्था व सफल मतदान हेतु लगाया गया था. वहीं पीरी बाजार के थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार व कजरा थानाध्यक्ष रंजीत कुमार क्षेत्र में मतदान के समय पेट्रोलिंग करते नजर आये. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने डाला वोटलखीसराय. केंद्रीय सूक्ष्म लघु उद्योग राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने अपने पैतृक गांव बड़हिया पहुंच कर अपना मताधिकार का प्रयोग किया.

सोमवार को 168 लखीसराय विधानसभा क्षेत्र के बड़हिया नगर पंचायत में स्थित राजकीय मध्य वि नंबर 2 में मतदान केंद्र संख्या 31 पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह कतार में खड़े हुए. मताधिकार का प्रयोग किया. गिरिराज सिंह व दो पत्रकारों पर आचार संहिता के उल्लंघन की प्राथमिकीलखीसराय.

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एवं दो पत्रकारों पर मतदान की गोपनीयता भंग करने के आरोप में आचार संहिता के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बड़हिया थाना कांड संख्या 192/15 के तहत मामला दर्ज किया गया. सोमवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने पैतृक गांव बड़हिया में मतदान केंद्र संख्या 31 पर पहुंचे. मताधिकार का प्रयोग करने इवीएम के पास पहुंचे और बटन दबाया, वैसे ही आज तक चैनल के पत्रकार एवं कैमरा मैन ने मंत्री जी काे वोट देते अपने चैनल पर दिखाना प्रारंभ कर दिया.

इसे देखकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी गोपाल मीणा हरकत में आ गये. उन्होंने मतदान की गोपनीयता भंग करने के आरोप में मंत्री एवं दोनों पत्रकार पर चुनाव आचार संहिता के तहत प्राथमिकी दर्ज की.

साथ ही चुनाव आयोग को कार्रवाई की अनुशंसा कर दी. डीएम गोपाल मीणा ने कहा कि गुप्त मतदान की गोपनीयता भंग की गयी है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह व दो पत्रकारों पर मतदान केंद्र के भीतर फोटो लेने के आरोप में आचार संहिता के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन