नक्सल प्रभावित क्षेत्र में हैलीकॉप्टर से होगी चुनाव की निगरानी

बरहट/जमुई : नक्सल प्रभावित क्षेत्र में 12 अक्तूबर को चुनाव की निगरानी हैलीकॉप्टर की माध्यम से की जायेगी. पूर्व में ही हैलीकॉप्टर के माध्यम से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण किया जा चुका है. नक्सलियों और अपराधियों से निबटने की सारी तैयारी की जा चुकी है. उक्त बातों की जानकारी बरहट प्रखंड के मलयपुर स्थित […]
बरहट/जमुई : नक्सल प्रभावित क्षेत्र में 12 अक्तूबर को चुनाव की निगरानी हैलीकॉप्टर की माध्यम से की जायेगी. पूर्व में ही हैलीकॉप्टर के माध्यम से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण किया जा चुका है.
नक्सलियों और अपराधियों से निबटने की सारी तैयारी की जा चुकी है. उक्त बातों की जानकारी बरहट प्रखंड के मलयपुर स्थित आरक्षी केंद्र में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान सीआरपीएफ के आईजी अरूण कुमार व डीआइजी केके सिंह ने संयुक्त रूप से दी.
उन्होंने बताया कि एसटीएफ, सीआरपीएफ व अन्य अर्द्ध सैनिक बलों के साथ कई कंपनियों को लगाया गया है. नक्सलियों के ठिकानों पर नजर रखने के कोरबा बटालियन को लगाया गया है.
प्रथम चरण में सभी अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर नजर रखने के लिए चुनाव आयोग की ओर से दो हैलीकॉप्टर दिया गया है.जो हवाई सर्वेक्षण करेगा और किसी भी प्रकार की आपदा होने पर एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की गयी है तथा प्राथमिक उपचार की भी व्यवस्था की गयी है. शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराना. हम सबों की जिम्मेवारी है. साथ ही कहा कि चुनाव के दौरान गड़बड़ी करने वाले के खिलाफ कठोर कार्रवाई किया जायेगा. पुलिस नक्सलियों व उपद्रवियों से निबटने के लिए पूरी तरह से तैयार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










