मतदान कर्मी को ले जा रही बस ने छात्रा को कुचला

Updated at :10 Oct 2015 7:01 PM
विज्ञापन
मतदान कर्मी को ले जा रही बस ने छात्रा को कुचला

मतदान कर्मी को ले जा रही बस ने छात्रा को कुचला ईलाज के दौरान छात्रा की मौतघटना में एक मतदान कर्मी गंभीर रूप से घायलगिद्धौर. थाना क्षेत्र के रतनपुर बैंक मोड़ के समीप एक अनियंत्रित बस वाहन के चपेट में आने से एक बच्ची की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार उक्त वाहन जमुई से […]

विज्ञापन

मतदान कर्मी को ले जा रही बस ने छात्रा को कुचला ईलाज के दौरान छात्रा की मौतघटना में एक मतदान कर्मी गंभीर रूप से घायलगिद्धौर. थाना क्षेत्र के रतनपुर बैंक मोड़ के समीप एक अनियंत्रित बस वाहन के चपेट में आने से एक बच्ची की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार उक्त वाहन जमुई से मतदानकर्मियों को लेकर झाझा जा रही थी. जानकारी के अनुसार रतनपुर निवासी भोला राम की 10 वर्षीय पुत्री कुमकुम कुमारी स्कूल जा रही थी तभी अचानक गाड़ी संख्या बीआर 34 पी 4001 के चपेट में आ गयी. घटना के बाद आसपास के लोगों ने आनन-फानन में घायल बच्ची को अस्पताल ले जाया गया .जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. इस दुर्घटना में बस पर सवार जमुई के नीमारंग निवासी मतदान कर्मी सीताराम प्रसाद भी घायल हो गया. जिनका इलाज गिद्धौर के दिग्विजय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बस को जब्त कर मामले की छानबीन में जुट गयी है. चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्चगिद्धौर . प्रखंड क्षेत्र में निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने को लेकर चुनाव आयोग के निर्देशानुसार प्रशासन द्वारा ईलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. इस क्रम में चुनाव को भयमुक्त व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार की रात्रि थानाध्यक्ष विजय कुमार यादुवेंदु व झाझा विधानसभा उड़नदस्ता दल के प्रभारी महेश प्रसाद सिंह के संयुक्त नेतृत्व में ईलाके के सभी मतदान कें दों से सीआरपीएफ जवानों को अवगत कराया गया. मौके पर पदाधिकारी द्वारा चुनाव को लेकर क्षेत्र से जुड़ी अहम जानकारी से भी सीआरपीएफ जवानों को रूबरू कराया गया. पुलिस प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गंगरा पंचायत के तारडीह, गंगरा, सेवा पंचायत के संसारपुर और नवादा ग्राम व पतसंडा पंचायत के बनझुलिया एवं गिद्घौर बाजार के बूथों का अवलोकन किया. मौके पर थानाध्यक्ष विजय यादवेंदु ने जानकारी देते बताया कि चुनाव को सौहार्दपूर्ण व शांति वातावरण में कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है और इस कार्य को लेकर सीआरपीएफ बटालियन की टीम द्वारा क्षेत्र का पैदल मार्च कर जायजा लिया जा रहा है व चिह्नित जगहों पर चुनाव को लेकर विशेष एहतियात बरती जा रही है. साथ ही कहा कि चुनाव को लेकर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन