विकास के लिए बिहार को अराजकता से कराना होगा मुक्त : उपेंद्र

Updated at :10 Oct 2015 6:46 PM
विज्ञापन
विकास के लिए बिहार को अराजकता से कराना होगा मुक्त : उपेंद्र

विकास के लिए बिहार को अराजकता से कराना होगा मुक्त : उपेंद्र सोनो में लोजपा प्रत्याशी के पक्ष में रालोसपा अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने किया चुनावी सभा को संबोधितप्रतिनिधि, सोनो राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने शनिवार को सोनो के मध्य विद्यालय मैदान में एनडीए के चुनावी सभा […]

विज्ञापन

विकास के लिए बिहार को अराजकता से कराना होगा मुक्त : उपेंद्र सोनो में लोजपा प्रत्याशी के पक्ष में रालोसपा अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने किया चुनावी सभा को संबोधितप्रतिनिधि, सोनो राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने शनिवार को सोनो के मध्य विद्यालय मैदान में एनडीए के चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि विकास के लिए बिहार को अराजकता से मुक्त कराना ही होगा़ चकाई विधानसभा से लोजपा प्रत्याशी विजय सिंह के लिए वोट की अपील करते हुए .उन्होंने एक साथ नीतीश कुमार व लालू यादव पर हमला किया़ उन्हें छोटे भाई व बड़े भाई की जोड़ी बताते हुए. उन्होंने कहा की वे कुछ समय पहले तक एक दूसरे की कमियां गिनाते नही थकते थे परंतु सत्ता के लिए सिद्घान्तों को दर किनार कर बिहार के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया़ चकाई में समस्याओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह कैसा विकास का दावा है. जिसमे दूरस्थ इलाके के लोगो को शुद्घ पेयजल तक नसीब नही है़ एनडीए की सरकार बनाने के फायदे गिनाते हुए उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी बिहार को विकास की शिखर पर ले जाना चाहते है़ कहा कि प्रधानमंत्री ने विकास की जो रूप रेखा तैयार किया है. उसमे 2019 तक सभी घरो में पेय जल व शौचालय होगा. साथ ही 2022 तक कोई व्यक्ति ऐसा नही होगा जिसके पास अपना घर न हो़ 24 घंटे विजली की आपूर्ति होगी वो भी सिंचाई के लिए अलग फीडर के साथ़ उन्होंने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए खा की एक तरफ हम लोग विकास की बात करते है .वहीं दूसरी ओर वे लोग कोरा बकवास कर रहे है़ नीतीश कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा कि नोजवानो को रोजगार के बजाय शराब की बोतले पकड़ा दिया जिससे शाम होते ही बिना भूकप के नौजवान हिलते थिरकते है़ रालोसपा के उपाध्यक्ष सत्यानंद शर्मा ने कहा कि अभी बिहार के लोग भ्रष्टाचार से आहात है़ बिहार 1 लाख 76 हजार संज्ञेय अपराध का आंकड़ा छु रहा है़ ऐसे में नीतीश सरकार का विकास का दावा खोखला है. लोजपा प्रत्याशी विजय सिंह ने अपने संबोधन में चुनाव के बाद प्रधानमंत्री द्वारा बरनार जलाशय योजना का शुभारम्भ कराने की बात कहते हुए .अपने लिए वोट मांगा़ सभा को सत्यनारायण यादव, रंजीत सिंह, जमादार सिंह,प्रदीप पांडेय सहित कई नेता ने संबोधित किया़ मौके परअभिनन्दन सिंह, अरविन्द सिंह, रामानुज सिंह, मिथिलेश सिंह ,सिराज अंसारी सहित दर्जनों एनडीए कार्यकर्त्ता मौजूद थे़ संचालन युवा लोजपा जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने किया़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन