आज भारत का मस्तक सारी दुनियां में ऊंचा हुआ है : राजनाथ

Updated at :10 Oct 2015 6:46 PM
विज्ञापन
आज भारत का मस्तक सारी दुनियां में ऊंचा हुआ है : राजनाथ

आज भारत का मस्तक सारी दुनियां में ऊंचा हुआ है : राजनाथ फोटो 4 (मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत करते राजग गठबंधन के लोग)चकाई/ चंद्रमंडीह. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सवा साल के शासन काल में भारत का मस्तक पूरी दुनियां में ऊंचा किया है़ जिससे भारत को सारी दुनियां सम्मान की दृष्टि से देखती है. […]

विज्ञापन

आज भारत का मस्तक सारी दुनियां में ऊंचा हुआ है : राजनाथ फोटो 4 (मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत करते राजग गठबंधन के लोग)चकाई/ चंद्रमंडीह. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सवा साल के शासन काल में भारत का मस्तक पूरी दुनियां में ऊंचा किया है़ जिससे भारत को सारी दुनियां सम्मान की दृष्टि से देखती है. जबकि पहले भारत को उपेक्षित नजर से देखा जाता था़ उक्त बातें एनडीए नेता सह गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने चकाई में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा. उन्होंने आगे कहा कि नीतीश लालू और कांग्रेस ने ही आज तक बिहार मेें राज किया है. फिर भी बिहार की ऐसी दुर्दशा क्यों. आज बिहार बीमारू राज्य बनकर रह गया है़ शिक्षा व्यवस्था को चौपट कर दिया.अस्पताल में दवाई नहीं, लोगों को बिजली नहीं मिलती है़ आज भी घर-घर में शौचालय नहीं,महिलाओं को खुले में जाना पड़ता है, ये हाल है बिहार का.उन्होंने नौजवानों को आह्वान करते हुए कहा कि बिहार में परिवर्तन लाने में आप सबों की सबसे बड़ी भूमिका होगी़ मैं सभी नौजवानों को नौकरी का आश्वासन तो नहीं दे सकता,मगर आपको रोजगार हेतु, मुद्रा बैंक से बहुत सस्ते दर पर ऋण दिलाउंगा. ताकि आप दूसरे प्रदेश न जाकर बिहार में ही अपना रोजगार विकसित करें.आपको स्वाबलंबी बनना है, आप याचक नहीं दाता बनो. उन्होंने कहा कि बिहार सबसे पिछड़ा राज्य बनकर रह गया है़ जब तक बिहार का विकास नहीं होगा, तबतक भारत आगे नहीं बढ़ेगा़ अंत में उन्होंने कहा कि एनडीए का प्रत्याशी को जिताने की अपील किया. एनडीए नेता नंदकिशोर यादव ने कहा कि बिहार में एक नापाक गठबंधन बना है जिसका उद्देश्य है बिहार में जंगलराज लाना़ हमारे प्रधानमंत्री ने बिहार के विकास के लिए एक लाख 25 हजार करोड़ का पैकेज दिया तो बड़का और छोटका भाई के पेट में दर्द हो रहा है़ उनका धन्यवाद कहने के बदले उनके विरुद्ध अपशब्द का प्रयोग किया जा रहा है़ उन्होंने आगे कहा कि बिहार में हमारी सरकार बनी तो 2019 तक हर गरीब को पक्का घर व शौचालय दिया जाएगा़ बिहार से गुंडागर्दी, लूट, अपहरण को समाप्त किया जाएगा़ सभा को प्रत्याशी विजय सिंह,झारखंड लोजपा के प्रदेश सचिव प्रतिमा देवी, लोजपा प्रदेश महासचिव प्रसादी पासवान, भाजपा नेता उमेश चन्द्र गिरी, शालीग्राम पांडेय, मनोरंजन पांडेय, मनोज पोद्घार,जगतनारायण सिंह, भास्कर सिंह, दारा पासवान, संजय पासवान, जयनंदन प्रसाद, अमित दूबे ने भी संबोधित किया़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन