चला वाहन चेकिंग अभियान

लखीसराय. विस चुनाव को देखते हुए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अर्द्ध सैनिक जवानों के द्वारा सोमवार को होनेवाले चुनाव को लेकर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया है. इसमें दो पहिया वाहनों पर ट्रिपल लोड, वाहनों के कागजातों की जांच तथा हेलमेट की चेकिंग की गयी. इस संबंध में टाउन थानाध्यक्ष राजेश रंजन व […]
लखीसराय. विस चुनाव को देखते हुए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अर्द्ध सैनिक जवानों के द्वारा सोमवार को होनेवाले चुनाव को लेकर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया है. इसमें दो पहिया वाहनों पर ट्रिपल लोड, वाहनों के कागजातों की जांच तथा हेलमेट की चेकिंग की गयी. इस संबंध में टाउन थानाध्यक्ष राजेश रंजन व कवैया थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान एक दर्जन से अधिक वाहनों को पकड़ा गया.
उन्होंने बताया कि यह चेकिंग अभियान विधानसभा चुनाव तक जारी रहेगा. चुनाव को लेकर बूथों पर अर्द्ध सैनिक बल रहेंगे तैनात लखीसराय. विधानसभा चुनाव निष्पक्ष, भयमुक्त वातावरण में कराने के लिए पुलिस पूरी तैयारी कर चुकी है. इस बाबत एसपी दीपक वर्णवाल ने कहा कि 12 अक्तूबर सोमवार को जिले में शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी बूथों पर अर्द्धसैनिक बल की व्यवस्था कर दी गयी है. चुनाव के दिन सभी जगहों पर धारा 144 लगी रहेगी तथा मतदान केंद्र पर किसी प्रकार की गड़बड़ी पैदा करने वालों पर विधि सम्मत कार्रवाई का आदेश दिया गया है.
उन्होंने कहा कि जिले में मतदान के दिन सभी प्रकार के वाहनों पर रोक लगा रहेगा. बिना अनुमति के वाहनों पर पुलिस के द्वारा उसकी जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया गया. शनिवार की दोपहर बाद से शराब दुकान को बंद कराया गया जो मतदान की समाप्ति तक पूर्णत: बंद रहेगा. शराब की दुकानें खुली पाये जाने पर पुलिस उसे तत्काल बंद कराते हुए जब्त कर लेगी. कर्मियों के बीच चुनाव सामग्री का वितरण लखीसराय.
शनिवार को केएसएस कॉलेज व आर लाल कॉलेज के प्रांगण में विधानसभा चुनाव 2015 को मतदान कराने को लेकर मतदान कर्मियों के बीच चुनाव सामग्री तथा तृतीय नियुक्ति पत्र का वितरण जिला निर्वाची पदाधिकारी गोपाल मीणा के निर्देश पर निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ अंजनी कुमार, डीसीएलआर रमेश कुमार के द्वारा किया गया. सामग्री के पहले सभी मतदान कर्मियों को एक लेटर दिया गया जिसमें मतदान कर्मियों के नाम व विद्यालय बूथ संख्या अंकित था.
उसके बाद संबंधित पीठासीन पदाधिकारी को पोस्टल, बैलेट, कागजात, इवीएम पैकिंग लेटर सहित अन्य महत्वपूर्ण सामान चुनाव के दौरान उपयोग किये जाने वाले सामग्री दिया गया. इस बाबत एसडीओ अंजनी कुमार ने बताया कि सभी कर्मियों को अंतिम नियुक्ति पत्र का वितरण शिविर लगा कर किया गया. सभी चुनाव कर्मियों को 11 अक्तूबर तक कलस्टर पर पहुंचना है. जिसके लिए कुल 17 कलस्टर बनाये गये हैं. लखीसराय विधानसभा में सात तथा सूर्यगढ़ा विधानसभा में 10 कलस्टर मतदान कर्मियों के लिए बनाये गये हैं. 167 एवं 168 विधानसभा में एक-एक मतदान केंद्र मॉडल बनाये गये हैं. सभी कलस्टर पर बीडीओ के द्वारा शौचालय, पेयजल, चिकित्सक व बिजली की समुचित व्यवस्था की जायेगी. बैठक संपन्नलखीसराय. शनिवार को सिविल सर्जन के कार्यालय कक्ष में सीएस राज किशोर प्रसाद की अध्यक्षता में विस चुनाव में कार्य को लेकर बैठक आयोजित की गयी. बैठक में सीएस ने सभी चिकित्सक व कर्मियों को रविवार व सोमवार को अपने-अपने क्षेत्र में रहने का आदेश दिया. उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मियों के अलावे निजी चिकित्सक का भी नंबर व डाटा जिला में जमा है.
जरूरत पड़ने पर उसे भी कार्य में लगाया जायेगा. उन्होंने कहा कि जिले में 12 अक्तूबर को विधानसभा चुनाव होना है, जिसको लेकर सभी पीएचसी के अलावे गांव में कार्य करने वाले एएनएम, निजी चिकित्सक को अपने गांव में ही कार्य पर मुस्तैद रहना है. सभी का मोबाइल नंबर व पता जिला में उपलब्ध है. आवश्यकता पड़ने पर उसे मोबाइल से सूचना देकर बुलाया जायेगा. मोबाइल बंद या कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के ऊपर कार्रवाई की जायेगी. बैठक में जिले के सभी पीएचसी प्रभारी सहित अन्य कर्मी मौजूद थे. नेशनल लोक अदालत संपन्न फोटोचित्र परिचय: मामले का निष्पादन करते हुए.लखीसराय. शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ जिला जज रामश्रेष्ठ राय ने दीप जला कर किया. इस दौरान जिला जज ने कहा कि नेशनल लोक अदालत गरीब नि:सहायों व किसी प्रकार के वाद विवाद को सहूलियत से कम राशि खर्च कर दोनों के बीच समझौता करा दिया जाता है. उन्होंने कहा कि नेशनल लोक अदालत में आकर अपने पुराने मामले का जरूर से निष्पादन करवा कर इसका लाभ लें. यह योजना आपके ही हित के लिए है.
समझौता पर निष्पादन कर कानून को भी परेशानी कम होती है. वहीं नेशनल लोक अदालत में तीन बैच का गठन किया गया है. पहले बैच में एडोक एडीजे 5 केके अग्रवाल, जुडिशियल मेंबर, अवधेश पासवान, सुकदेव महतो मेंबर, दूसरे बैच में जेएम प्रथम लखीसराय नरेश महतो जुडिशियल मेंबर, अरुण कुमार, गुप्तेशवर सिंह मेंबर , तीसरे बैच में जेएम प्रथम लखीसराय दीपक कुमार, जुडिशियल मेंबर, रामबालक यादव, संजय सुमन भारती मेंबर के रूप में शामिल थे. बैच में एक सौ मामले आये, जिसमें एक मामले का निष्पादन किया गया. साथ में विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष रमेश कुमार, बबीता देवी, सहायक संतोष कुमार मौजदू थे.
क्षेत्र के विकास के लिए करें वोट : गिरिराज
लखीसराय. लखीसराय व सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिष्ठा की सीट है. उक्त बातें शनिवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के रामचंद्रपुर ग्राम में एक चुनावी सभा में कही. उन्होंने कहा कि जंगल राज प्रथम भाजपा ने नीतीश जी एवं जनता के सहयोग से संघर्ष कर हटाया था. वही नीतीश भाजपा व जनता को धोखा देकर जंगलराज के जनक लालू से मिल कर जंगलराज टू लाना चाहता है.
आप सचेत हो जायें. नीतीश व लालू को हिंद महासागर पहुंचा दें. ताकि कभी भी बिहार में जंगलराज का नाम लेने वाला न हो. वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री सह प्रवक्ता शहनवाज हुसैन ने कहा कि तौबा-तौबा वोटों के लिए लालू प्रसाद गिर चुके हैं. लालू की बीफ बयान से न तो हिंदू खुश है न मुसलमान, यह बात हिंदू नेता को नहीं कहना चाहिए. लालू-नीतीश पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यहीं रामचंद्रपुर गांव है जहां राम है वहां लालू-नीतीश की क्या जरूरत है. जबकि भोजपुरी गायक सह सांसद मनोज तिवारी ने भाजपा के पक्ष में गाना गाकर कहा कि क्षेत्र का विकास गिरिराज सिंह के कंधे पर होगा. आप लोग अगर बिहार में विकास देखना चाहते हैं तो एनडीए प्रत्याशी को विजयी बनावें. जिससे प्रधानमंत्री के निर्देशन में बिहार का चौमुखी विकास हो सके.
आदर्श आचार संहिता का मामला दर्ज
लखीसराय.शनिवार को लखीसराय बीडीओ मंजूल मनोहर मधुप ने निर्दलीय प्रत्याशी सुजीत कुमार पर आदर्श आचार संहिता का मामला टाउन थाना में आवेदन देकर दर्ज कराया. उन्होंने बताया कि निर्दलीय प्रत्याशी के द्वारा सदर प्रखंड के कार्यालय के मैदान में पार्टी का झंडा, बैनर एवं बाइक लगा कर प्रचार कर रहे थे. जो आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के दायरे में आता है. इस संबंध में टाउन थाना में उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










