मुलभूत सुविधाओं से बंचिात हैं बरियारपुर मुसहरी के मतदाता

Updated at :10 Oct 2015 6:46 PM
विज्ञापन
मुलभूत सुविधाओं से बंचिात हैं बरियारपुर मुसहरी के मतदाता

मुलभूत सुविधाओं से बंचिात हैं बरियारपुर मुसहरी के मतदाता *बिजली, पेयजल की सुविधा से वंचित हैं यहां के लोगफोटो -2 चित्र परिचय: बरियारपुर मुसहरी में खराब पड़ा चापाकलफोटो- 3- अनीता देवीफोटो-4-लाल परी देवीफोटो-5-पिंकी देवीफोटो-6- मंटू मांझीफोटो- 7- भूटो मांझीफोटो-8 – सुधो मांझीफोटो-9- उमेश मांझीकजरा : पीरी बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत वैसे तो पहाड़ी क्षेत्रों के […]

विज्ञापन

मुलभूत सुविधाओं से बंचिात हैं बरियारपुर मुसहरी के मतदाता *बिजली, पेयजल की सुविधा से वंचित हैं यहां के लोगफोटो -2 चित्र परिचय: बरियारपुर मुसहरी में खराब पड़ा चापाकलफोटो- 3- अनीता देवीफोटो-4-लाल परी देवीफोटो-5-पिंकी देवीफोटो-6- मंटू मांझीफोटो- 7- भूटो मांझीफोटो-8 – सुधो मांझीफोटो-9- उमेश मांझीकजरा : पीरी बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत वैसे तो पहाड़ी क्षेत्रों के लगभग आधा दर्जन गांवों में आजादी के दशकों बाद भी सड़क, बिजली जैसी सुविधाओं से वंचित हैं. चुनाव के समय ही नेता इस ओर मुंह करते हैं. बरियारपुर गांव से सटे महादलित टोला बरियारपुर मुसहरी में सड़क के पूरब दिशा से बिजली की आपूर्ति की जाती है. वहीं सड़क के पश्चिम दिशा में बसे लगभग 50 घर का मुसहरी में चंद कदमों की दूरी पर बिजली नहीं जलती. वहीं गांव में दो चापानल है जो खराब है. वहां से करीब 100 मीटर दूर स्थित महावीर स्थान के मंडल टोला का चापाकल से महादलित समुदाय के लोगों को पानी ढोकर लाने की मजबूरी है. ग्रामीण उमेश मांझी ने कहा कि वोट के समय जन प्रतिनिधि आते हैं . विकास की बात करते हैं. लेकिन वोट हो जाने के बाद उनका चेहरा भी देखने को नहीं मिलता.सिधो मांझी ने बताया कि हम जी रहे हैं कि म र रहे हैं इसे देखने वाला कोई नहीं है.भूटो मांझी ने बताया कि हमारी वोट से उनकी जीत हार होती है लेकिन आज तक जनप्रतिनिधि ने वोट के बदले हम गरीबों के दिल को चोट ही पहुंचाया है. पानी जैसा आवश्यक चीज भी हमें आसानी से उपलब्ध नहीं है. चापाकल खराब होकर 6 महीने से बेकार पड़ा है. न राशन न किरोसीन कूपन —— बरियारपुर मुसहरी में दर्जनों लोगों को किरासन कूपन नहीं है तो किसी को राशन कूपन भी नहीं है. कई लोगों को तो राशन- किरासन दोनों कूपन नहीं है. गौरतलब है कि समाज के अंतिम पंक्ति में इन महादलितों के विकास की चिंता किसी को नहीं है. इस गांव के महादलित बिजली व कि रासन तेल कूपन नहीं रहने से अंधेरे में रहने को मजबूर हैं.मंटू मांझी ने बताया कि राशन व किरासन दोनों कूपन नहीं है और वोटर लिस्ट में नाम भी नहीं है.पिंकी देवी ने बताया कि दोनों तरह का कूपन भी मिला और वोटर लिस्ट में नाम नहीं है.जबकि हमारा परिवार दशकों से यहां निवास करता है.लाल परी देव,अनिता देवी ने संयुक्त रूप से बताया कि उन्हें कूपन नहीं मिला है. जबकि सभी बीपीएल परिवार से संबंध रखते हैं .पत्नी बीपीएल तो पति एपीएल —- अनियमतिता व लापरवाही का घोर आलम यह है कि महादलित टोला बरियारपुर मुसहरी मे भूटो मांझी की पत्नी सोनिया देवी का नाम बीपीएल श्रेणी में दर्ज है. इन्हें इंदिरा आवास भवन का लाभ भी मिला . लेकिन इनके पति भूटो मांझभ् का नाम एपीएल श्रेणी में है और वह बीपीएल श्रेणी को मिलने वाले सभी सरकारी सुविधा से वंचित हैं. इस संबंध में मुखिया व वार्ड सदस्य ने बताया कि यह उनका काम नहीं है. जन प्रतिनिधि भी नहीं आते हैं जिन्हें समस्या सुनाया जा सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन