हताश पीएम कर रहे दिन में चार सभा : ललन सिंह
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :10 Oct 2015 6:58 AM
विज्ञापन

लखीसराय : बिहार में नीतीश कुमार के विकास एवं लोकप्रियता से घबरा कर नरेंद्र मोदी जी एक एक दिन में अपनी पार्टी के पक्ष में चार चार चुनावी सभा करनी पड़ रही है. बिहार का चुनाव गुजरात बनाम बिहार एवं विकास बनाम जुमला बाजी का है. उक्त बातें शुक्रवार को भागलपुर से बेगूसराय जाने के […]
विज्ञापन
लखीसराय : बिहार में नीतीश कुमार के विकास एवं लोकप्रियता से घबरा कर नरेंद्र मोदी जी एक एक दिन में अपनी पार्टी के पक्ष में चार चार चुनावी सभा करनी पड़ रही है. बिहार का चुनाव गुजरात बनाम बिहार एवं विकास बनाम जुमला बाजी का है. उक्त बातें शुक्रवार को भागलपुर से बेगूसराय जाने के क्रम में बड़हिया के लोहिया चौक पर सूबे के पथ निर्माण मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कही.
उन्होंने कहा कि आज तक का इतिहास रहा है कि जब जब राज्य में चुनाव होता था. तो देश के प्रधान मंत्री एक या दो मीटिंग अपने पार्टी के पक्ष में कर चले जाते थे. अब प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी की ऐसी स्थिति आ गयी है
कि एक दिन में चार चार मीटिंग करना पड़ रहा है. इससे प्रमाणित होता है कि बिहार में सबसे लोकप्रिय नेता नीतीश जी हैं. पीएम अपनी हार को देख कर हताशा में इतनी सभाएं कर रहे हैं.लेकिन बिहार मे उनका वही हश्र होगी जो दिल्ली विधान सभा चुनाव में हुआ था.
पांच – पांच रैली करने के बाद भी दिल्ली की जनता ने उन्हें तीन सीट दिया था. देश का माथा दिल्ली है तो ब्रेन बिहार भी है. बिहार की जनता ने भी निर्णय ले लिया है कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनायेंगे. उन्होंने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि 17 वर्ष जदयू भाजपा के साथ रहते हुए बिहार में भी गठबंधन के तहत 7 वर्ष सत्ता में रही. भाजपा का सिद्धांत है कि समाज में तनाव फैलाना और सांपद्रायिक सौहार्द को बिगाड़ना. वहीं जदयू का सिद्धांत रहा है कि सबों को लेकर विकास व सुशासन लाना. क्या भाजपा से नीतीश जी ने सुशासन के नाम पर समझौता किया. उन्होंने सूर्यगढ़ा एवं लखीसराय विधान सभा क्षेत्र के जदयू समर्पित कार्यकर्ता भावना में न बह कर जदयू को तन मन से मदद करें . जिससे नीतीश जी का हाथ मजबूत हो सके. इस मौके पर अरुण सिंह,संजय कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










