स्थिरता व विकास के नाम पर वोट मांगने आयी हूं : सुषमा

स्थिरता व विकास के नाम पर वोट मांगने आयी हूं : सुषमा प्रतिनिधि, जमुई बिहार में स्थिरता व विकास के नाम पर वोट मांगने आयी हूं. जदयू भाजपा का गंठबंधन टूटने के बाद राज्य में राजनीति की अस्थिरता कायम हो गयी है. राजनीतिक स्थिरता के लिए एनडीए गंठबंधन ही स्थिर सरकार दे सकता है. केंद्र […]
स्थिरता व विकास के नाम पर वोट मांगने आयी हूं : सुषमा प्रतिनिधि, जमुई बिहार में स्थिरता व विकास के नाम पर वोट मांगने आयी हूं. जदयू भाजपा का गंठबंधन टूटने के बाद राज्य में राजनीति की अस्थिरता कायम हो गयी है. राजनीतिक स्थिरता के लिए एनडीए गंठबंधन ही स्थिर सरकार दे सकता है. केंद्र में सत्ता में आने के बाद हमने विकास किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सरकार को गरीबों को समर्पित कर दिया है. केंद्र में सत्ता में आने के बाद हमलोगों ने यह देखा कि देश के एक तिहाई लोग बैंक की पहुंच से वंचित थे. हमलोगों ने गरीबों का खाता बैंक में शून्य बैलेंस पर खुलवा कर सरकार द्वारा दी जाने वाली सरकारी सहायता को खाता के माध्यम से भेजने का निर्णय लिया. उक्त बातें केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने स्थानीय श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम में भाजपा प्रत्याशी अजय प्रताप के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










