डाक मत पत्र के जरीये किया मतदान

डाक मत पत्र के जरीये किया मतदान फोटो : 5(मतदान करते सरकारी कर्मी)जमुई . चुनाव ड्यूटी में लगाये गये सरकारी कर्मियों ने गुरूवार की देर संध्या प्लस टू उच्च विद्यालय जमुई स्थित पोस्टल बैलेट सुविधा केंद्र पर कतारबद्ध होकर अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इस बाबत जानकारी देते हुए जिला निर्वाची पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डा. […]
डाक मत पत्र के जरीये किया मतदान फोटो : 5(मतदान करते सरकारी कर्मी)जमुई . चुनाव ड्यूटी में लगाये गये सरकारी कर्मियों ने गुरूवार की देर संध्या प्लस टू उच्च विद्यालय जमुई स्थित पोस्टल बैलेट सुविधा केंद्र पर कतारबद्ध होकर अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इस बाबत जानकारी देते हुए जिला निर्वाची पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डा. कौशल किशोर ने बताया कि जमुई जिले के 240 सिकंदरा,241 जमुई,242 झाझा व 243 चकाई विधानसभा क्षेत्र में पीठासीन पदाधिकारी,मतदान पदाधिकारी प्रथम,द्वितीय और तृतीय के रूप में लगाये गये स्थानीय लोग जो अलग-अलग विभागों में सरकारी कर्मी के रूप में कार्यरत है. उन्हें पोस्टल बैलेट के द्वारा अपना मत डालने की छूट दी गयी है. उन्होंने बताया कि 1 अक्तूबर से लेकर 8 अक्टूबर तक पोस्टल बैलेट के द्वारा कुल 1454 सरकारी कर्मियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. उन्होंने बताया कि सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र का पोस्टल बैलेट वोटिंग खैरा बीडीओ संजीव कुमार झा, जमुई विधानसभा क्षेत्र का पोस्टल बैलेट वोटिंग जमुई बीडीओ विनित कुमार, झाझा विधानसभा क्षेत्र का पोस्टल बैलेट वोटिंग झाझा बीडीओ सतीश कुमार व चकाई विधानसभा क्षेत्र का पोस्टल बैलेट वोटिंग सोनो बीडीओ पंकज कुमार की देखरेख में संपन्न कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










