शत प्रतिशत मतदान कर लोकतंत्र में अपनी भागीदारी निभायेंगे

शत प्रतिशत मतदान कर लोकतंत्र में अपनी भागीदारी निभायेंगे फोटो : 7 से 7 जी (प्रतिक्रिया देते लोग)जमुई . चुनाव में शत प्रतिशत मतदान का प्रयोग कर लोकतंत्र में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभायी जा सकती है. क्योंकि चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है. अधिक से अधिक मतदान करना एक जागरूक मतदाता होने का प्रमाण देता है. […]
शत प्रतिशत मतदान कर लोकतंत्र में अपनी भागीदारी निभायेंगे फोटो : 7 से 7 जी (प्रतिक्रिया देते लोग)जमुई . चुनाव में शत प्रतिशत मतदान का प्रयोग कर लोकतंत्र में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभायी जा सकती है. क्योंकि चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है. अधिक से अधिक मतदान करना एक जागरूक मतदाता होने का प्रमाण देता है. लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका का किसी भी कीमत पर नकारा नहीं जा सकता है. क्योंकि युवा मतदाताओं की संख्या सबसे ज्यादा हैं. युवाओं का अपना विकास और तरक्की करने वालों को देना चाहिए. चुनाव में भागीदारी निभा कर लोकतंत्र को मजबूत किया जा सकता है. कहते हैं लोग अधिवक्ता दशरथ पासवान व रामलखन रविदास ने कहा कि सभी चुनाव में मतदान करना आवश्यक है. क्योंकि यह लोकतंत्र का एक बहुत बड़ा महापर्व है.जनता के समस्याओं को दूर करने वाले और हितों की रक्षा करने वाले प्रत्याशी को ही सभी व्यक्ति को अपना मत देना चाहिए. मतदान हम सबों का वैधानिक अधिकार है. इसके माध्यम से हम ऐसे जनप्रतिनिधि का चुनाव कर सकते जो लोकतंत्र का सच्चा प्रहरी हो. क्योंकि लोकतंत्र जनता से ही है. अधिवक्ता रमन कुमार व समाजसेवी मो. अलीमउद्दीन अंसारी ने कहा कि प्रत्याशी को चुनाव के दौरान क्षेत्र के विकास की बात करनी चाहिए. क्योंकि मूलभूत सुविधाओं का विकास बहुत ही आवश्यक है. क्षेत्र के लोग आज भी बिजली,पानी,शिक्षा,सिंचाई,सड़क जैसी मूलभूत समस्याओं से जूझने को विवश है. व्यवसायी कृष्णनंदन प्रसाद सिन्हा व रविंद्र वर्णवाल ने कहा कि चुनाव में ऐसे प्रत्याशी को अपना मत देना चाहिए, जो जनसमस्याओं को सजगता पूर्वक हल करने और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पण का भाव रखता हो. व्यवसायी प्रभाकर कुमार सिन्हा व बंटी कुमार का कहना है कि जनता की समस्याओं और परेशानियों को दूर करने के लिए सदैव जागरूक रहने वाले प्रत्याशी को ही हमलोग अपना मत देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










