व्यय प्रेेक्षक ने प्रत्याशियों के साथ की बैठक

Updated at :09 Oct 2015 7:47 PM
विज्ञापन
व्यय प्रेेक्षक ने प्रत्याशियों के साथ की बैठक

व्यय प्रेेक्षक ने प्रत्याशियों के साथ की बैठक फोटो : 9(बैठक करते व्यय प्रेक्षक राजीव सिन्हा व अन्य)जमुई . विधानसभा चुनाव को लेकर नियुक्त व्यय प्रेक्षक राजीव सिन्हा ने चारों विधानसभा क्षेत्र में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के साथ व्यय पंजी के तृतीय निरीक्षण को लेकर बैठक किया. बैठक में चुनाव लड़ने वाले 50 अभ्यर्थियों […]

विज्ञापन

व्यय प्रेेक्षक ने प्रत्याशियों के साथ की बैठक फोटो : 9(बैठक करते व्यय प्रेक्षक राजीव सिन्हा व अन्य)जमुई . विधानसभा चुनाव को लेकर नियुक्त व्यय प्रेक्षक राजीव सिन्हा ने चारों विधानसभा क्षेत्र में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के साथ व्यय पंजी के तृतीय निरीक्षण को लेकर बैठक किया. बैठक में चुनाव लड़ने वाले 50 अभ्यर्थियों में से कुल 36 अभ्यर्थी/उनके निर्वाचन अभिकर्ता व्यय पंजी के साथ उपस्थित हुए. व्यय प्रेक्षक श्री सिन्हा ने बताया कि 4 अक्टूबर को द्वितीय निरीक्षण के दौरान एक अभ्यर्थी अनुपस्थित थे. जिन्हें व्यय पंजी का अवलोकन हेतु उपस्थापित नहीं करने पर 241 जमुई विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी द्वारा नोटिस निर्गत किया गया है. उन्होंने कहा कि विभिन्न दलों के प्रत्याशियों द्वारा चुनाव प्रचार में खर्च किये जा रहे विभिन्न प्रकार के खर्च से संबंधित संधारित किये गये छाया प्रेषण पंजी के अवलोकन में अंतर पाया गया है. इसके लिए सभी अभ्यर्थी/उनके निर्वाचन अभिकर्ता दिनांक 11 अक्टूबर 2015 को व्यय पंजी के निरीक्षण हेतु निर्धारित किये गये अंतिम तिथि को साक्ष्य के साथ उपस्थित होने हेतु नोटिस निर्गत किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन