पूर्व सांसद सूरजभान सिंह ने किया रोड शो

Updated at :09 Oct 2015 7:16 PM
विज्ञापन
पूर्व सांसद सूरजभान सिंह ने किया रोड शो

पूर्व सांसद सूरजभान सिंह ने किया रोड शो फोटो-25चित्र परिचय: रोड शो के दौरान जन संपर्क करते पूर्व सांसद लखीसराय. शुक्रवार को जिले के बड़हिया नगर पंचायत एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लोजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरजभान सिंह ने एनडीए के पक्ष में रोड शो एवं जन संपर्क अभियान चलाया. सूरज भान सिंह सुबह के 9 […]

विज्ञापन

पूर्व सांसद सूरजभान सिंह ने किया रोड शो फोटो-25चित्र परिचय: रोड शो के दौरान जन संपर्क करते पूर्व सांसद लखीसराय. शुक्रवार को जिले के बड़हिया नगर पंचायत एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लोजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरजभान सिंह ने एनडीए के पक्ष में रोड शो एवं जन संपर्क अभियान चलाया. सूरज भान सिंह सुबह के 9 बजे से बड़हिया नगर पंचायत के कई मुहल्लों में जन संपर्क अभियान चला कर मतदाताओं से एनडीए के पक्ष में मतदान करने की अपील की. इसके अलावे खुटहा, गढ़ टोला आदि गांवों में भी मतदाताओं के बीच जन संपर्क अभियान चला कर एनडीए के पक्ष में मतदान करने की बात कही. इस मौके पर प्रभात कुमार, जिला भाजपा अध्यक्ष कन्हैया कुमार, प्रखंड अध्यक्ष भाजपा सुनील कुमार, नगर अध्यक्ष नरोत्तम कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे.हताश पीएम कर रहे एक दिन में चार सभा : ललन सिंहलखीसराय. बिहार में नीतीश कुमार के विकास एवं लोकप्रियता से घबरा कर नरेंद्र मोदी जी एक एक दिन में अपनी पार्टी के पक्ष में चार चार चुनावी सभा करनी पड़ रही है. बिहार का चुनाव गुजरात बनाम बिहार एवं विकास बनाम जुमला बाजी का है. उक्त बातें शुक्रवार को भागलपुर से बेगूसराय जाने के क्रम में बड़हिया के लोहिया चौक पर सूबे के पथ निर्माण मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कही. उन्होंने कहा कि आज तक का इतिहास रहा है कि जब जब राज्य में चुनाव होता था. तो देश के प्रधान मंत्री एक या दो मीटिंग अपने पार्टी के पक्ष में कर चले जाते थे. अब प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी की ऐसी स्थिति आ गयी है कि एक दिन में चार चार मीटिंग करना पड़ रहा है. इससे प्रमाणित होता है कि बिहार में सबसे लोकप्रिय नेता नीतीश जी हैं. पीएम अपनी हार को देख कर हताशा में इतनी सभाएं कर रहे हैं.लेकिन बिहार मे उनका वही हश्र होगी जो दिल्ली विधान सभा चुनाव मे हुआ था. पांच – पांच रैली करने के बाद भी दिल्ली की जनता ने उन्हें तीन सीट दिया था. देश का माथा दिल्ली है तो ब्रेन बिहार भी है. बिहार की जनता ने भी निर्णय ले लिया है कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनायेंगे. उन्होंने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि 17 वर्ष जदयू भाजपा के साथ रहते हुए बिहार में भी गठबंधन के तहत 7 वर्ष सत्ता में रही. भाजपा का सिद्धांत है कि समाज में तनाव फैलाना और सांपद्रायिक सौहार्द को बिगाड़ना. वहीं जदयू का सिद्धांत रहा है कि सबों को लेकर विकास व सुशासन लाना. क्या भाजपा से नीतीश जी ने सुशासन के नाम पर समझौता किया. उन्होंने सूर्यगढ़ा एवं लखीसराय विधान सभा क्षेत्र के जदयू समर्पित कार्यकर्ता भावना में न बह कर जदयू को तन मन से मदद करें . जिससे नीतीश जी का हाथ मजबूत हो सके. इस मौके पर अरुण सिंह,संजय कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे. निर्दलीय प्रत्याशी का रोड शो आजलखीसराय. भाजपा के बागी नेता व निर्दलीय प्रत्याशी सुजीत कुमार शनिवार को बड़हिया से हलसी तक रोड शो करेंगे. उक्त जानकारी सुजीत के समर्थक ब्रजेश कुमार ने देते हुए बताया कि बड़हिया के गणेश मंदिर में एक सभा का भी आयोजन किया गया है. सभा के बाद बड़हिया प्रखंड से हलसी प्रखंड तक रोड शो कर ज नता से संपर्क साधते हुए सुजीत अपने पक्ष में वोट करने की अपील करेंगे.तालाब में डूबने से बालक की मौतकजरा. गुरुवार की शाम कजरा थाना क्षेत्र के पोखरामा गांव निवासी विमल राम के 6 वर्षीय पोता कुणाल की गांव के तालाब में डूबने से मौत हो गयी. बालक की मौत से पूरे गांव में मातम छा गया. बच्चे के पिता प्रकाश राम ने बताया कि कुणाल गांव के अन्य बच्चों के साथ गांव से आधा किलोमीटर दूर लक्ष्मीपुर बहियार में निर्मित तालाब में नहाने गया था. इसी क्रम में गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया. डूबने की खबर मिलते ही ग्रामीणों के सहयोग से उसे बाहर निकाला गया और निजी क्लिनिक में इलाज के लिए ले जाया गया. जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया.अतिक्रमण से मुक्त करायासूर्यगढ़ा. स्थानीय बाजार के पब्लिक हाई स्कूल के समीप अवैध रूप से अतिक्रमण किये गये दुकानदारों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया. इस बाबत अंचलाधिकारी प्रेम कुमार ने बताया कि विद्यालय प्रबंध समिति एवं प्रधानाध्यापक द्वारा लिखित आवेदन के आलोक में शुक्रवार को विद्यालय परिसर के समीप अतिक्रमण की गयी जमीन को मुक्त कराया गया.प्राथमिकी दर्जसूर्यगढ़ा. माणिकपुर ओपी क्षेत्र के भवानीपुर गांव निवासी पप्पु कुमार की पत्नी के बयान पर गांव के ही एक ही परिवार के विरुद्ध गाली गलौज करने ,मारपीट व 16 हजार रुपये नगद तथा दो भर का सोने का चेन छीन लिये जाने की प्राथमिकी स्थानीय थाना में दर्ज की गयी है.मेडिकल टीम का गठनमेदनीचौकी. विधान सभा चुनाव को लेकर पीएचसी में मेडिकल टीम का गठन किया गया है. आपात स्थिति से निबटने को लेकर गठित टीम को ट्रोमा किट, ब्लड क्लोट किट सहित 30 आवश्यक दवाएं उपलब्ध करायी गयी है. पीएचसी मे कार्यरत 102 नं की एम्बुलेंस उक्त दवा के साथ तत्पर रहेगा. इसकी जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सुधीर कुमार सिंह ने दी.सिंचाई को लेकर किसान परेशानमेदनीचौकी. लगातार धूप में तपिश होने के कारण धनहर इलाके के किसान हताश हैं. धान फसल में बाली निकलने लगी है जबकि खेत में एक बूंद पानी नहीं है. इससे धान की फसल बुरी तरह प्रभावित होने की आशंका है. सिंचाई का कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने के कारण आकाश की ओर टकटकी लगाये हुए हैं .

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन