महागठबंधन प्रत्याशी ने चलाया जनसंपर्क अभियान

महागठबंधन प्रत्याशी ने चलाया जनसंपर्क अभियान फोटो : 16(जन संपर्क अभियान चलाते झाझा विधायक सह जदयू प्रत्याशी दामोदर रावत व अन्य)प्रतिनिधि, क्ष्मीपुर चुनाव की तिथि नजदीक आता देख चुनाव मैदान में रहे प्रत्याशी का प्रचार-प्रसार जोड़ पकड़ता जा रहा है. झाझा विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन के जदयू प्रत्याशी दामोदार रावत ने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पड़ने […]
महागठबंधन प्रत्याशी ने चलाया जनसंपर्क अभियान फोटो : 16(जन संपर्क अभियान चलाते झाझा विधायक सह जदयू प्रत्याशी दामोदर रावत व अन्य)प्रतिनिधि, क्ष्मीपुर चुनाव की तिथि नजदीक आता देख चुनाव मैदान में रहे प्रत्याशी का प्रचार-प्रसार जोड़ पकड़ता जा रहा है. झाझा विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन के जदयू प्रत्याशी दामोदार रावत ने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले लक्ष्मीपुर प्रखंड के कई गांवों में जन संपर्क अभियान चला कर लोगों से वोट करने की अपील किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षीय कार्यकाल में मैने क्षेत्र में विकास कार्य करने काम किया है. उसी को लेकर एक बार फिर चुनाव मैदान में आया हैं. मेरा पहली प्राथमिकता क्षेत्र का विकास करने का ही रहा है. आगे भी आपकी समस्या का हल करने के लिए मुझे फिर मौका दें. जिसे पूरा कर सकूं. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किये गये विकास कार्यों का हवाला देते हुए कहा कि उनके द्वारा प्रदेश भर में किया गया विकास कार्य आज चहुंओर दिखाई पड़ रहा है. इस दौरान उन्होंने मोहनपुर, मंगरार, अमरथ, कर्मटांड, चट्टीखिलार, पवना, काला, हरला, पनोट, मेदनीपुर, डोमाचक, सुजनी, लक्ष्मीपुर, गोड्डी, नजारी, टेगहारा, बंगरडीह, आनंदपुर आदि गांव में किया. मौके पर प्रखंड जदयू अध्यक्ष पवन रंजन साह, राजद प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार यादव, पप्पल झा, गुड्डू पासवान, मनोज कुमार, शैलजा सिंह, मो. अब्दुल क्यूम के अलावे कई महागठबंधन के कार्यकर्ता उनके साथ थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










