पहले करें मतदान, फिर जलपान

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Sep 2015 3:30 AM

विज्ञापन

प्रतिनिधि : लखीसराय गुरुवार को जिले के नगर पंचायत बड़हिया में अवस्थित मध्य विद्यालय इंदुपुर के शिक्षक व छात्रों ने वीडीओ क्रांति कुमार के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली निकाली. रैली में बच्चे ‘भैया हो मत जाना भूल, वोटवा के दिन”पहले करें मतदान फिर जलपान”गणतंत्र का यही पुकार वोट देना सबका अधिकार’ आदि स्लोगन लगाकर […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि : लखीसराय गुरुवार को जिले के नगर पंचायत बड़हिया में अवस्थित मध्य विद्यालय इंदुपुर के शिक्षक व छात्रों ने वीडीओ क्रांति कुमार के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली निकाली.

रैली में बच्चे ‘भैया हो मत जाना भूल, वोटवा के दिन”पहले करें मतदान फिर जलपान”गणतंत्र का यही पुकार वोट देना सबका अधिकार’ आदि स्लोगन लगाकर चुहरचट तक भ्रमण किया. रैली में पप्पू कुमार पप्पू, देवचंद्र ठाकुर, दिनेश कुमार, मुकेश दास, शशि देवी, बनारसी दास सहित अन्य उपस्थित थे.
वहीं बीडीओ ने प्रखंड के दर्जनों मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया.
जिले के विभिन्न जगहों परे निकाला जागरूकता रैली :
बिहार विधान सभा 2015 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से मतदाता के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए जिले के पिपरिया प्रखंड में विभिन्न जगहों से जागरूकता अभियान के तहत जिले के विभिन्न सरकारी विद्यालयों के बच्चों, आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों, आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा के द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाल जागरूकता के नारे लगाये गये.
शहर के नया बाजार स्थित दुर्गा बालक उच्च विद्यालय में प्रधानाचार्य के कुमार के नेतृत्व में नया बाजार के पोषक क्षेत्र में जागरूकता फैलायी गयी. जुलूस में छात्रों के द्वारा आधी रोटी खायेंगे. मतदान डालने जायेंगे. हे मतदाता जाग उठो , मतदान करो, मतदान करो, हम बच्चों की यही पुकार वोट देना सबका अधिकार, 12 अक्तूबर को मतदान देने अपने केंद्र पर जरूर जायें.
इसके अलावे पिपरिया प्रखंड के पीएचसी, आंगनबाड़ी केंद्र मध्य विद्यालय मोहनपुर,उत्क्रमित मध्य विद्यालय वलीपुर आदि जगहों पर मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी. रैली को जागरूकता प्रेक्षक मधुनाग ने प्रखंड का दौरा करते हुए निरीक्षण कर कई दिशा निर्देश दिये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन