बिजली विभाग के नाम पर करते हैं वसूली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Aug 2015 3:45 AM
लखीसराय :सोमवार को चितरंजन रोड स्थित विद्युत पावर ग्रिड कार्यालय में सदर प्रखंड के रेहुआ ग्राम के कई ग्रामीणों ने विद्युत कार्यपालक अभियंता से मिल कर विद्युत विभाग की अनियमितता की शिकायत की. ग्रामीणों के हस्ताक्षरित ज्ञापन में कहा गया है कि हमलोग विद्युत कार्यालय को आवेदन देकर रसीद कटवा कर विद्युत उपभोक्ता बन चुके […]
लखीसराय :सोमवार को चितरंजन रोड स्थित विद्युत पावर ग्रिड कार्यालय में सदर प्रखंड के रेहुआ ग्राम के कई ग्रामीणों ने विद्युत कार्यपालक अभियंता से मिल कर विद्युत विभाग की अनियमितता की शिकायत की. ग्रामीणों के हस्ताक्षरित ज्ञापन में कहा गया है कि हमलोग विद्युत कार्यालय को आवेदन देकर रसीद कटवा कर विद्युत उपभोक्ता बन चुके हैं किंतु कई ग्रामीणों के यहां आज तक मीटर नहीं लगाया गया है.
जिन घरों में मीटर लगा है उसको विद्युत विभाग के एक कर्मी द्वारा खोला जा रहा है. साथ ही जिनके पास मीटर लगा हुआ है उनके यहां गलत बिल दिया जा रहा है. इससे ग्रामीण परेशान हैं. ग्रामीणों ने कहा विद्युत विभाग के कर्मी रामाकांत सिंह के पुत्र राजकुमार द्वारा विद्युत कार्यपालक अभियंता के नाम पर नकली रसीद देकर मोटी वसूली की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










