तोते से करें सूर्यमुखी की फसल की रक्षा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Nov 2014 8:02 PM
लखीसराय : शुक्रवार को सदर प्रखंड के संयुक्त भवन आत्मा के सभा कक्ष में कृषि विभाग द्वारा ओसोपाम के तहत प्रखंड के कृषि पदाधिकारी को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण का शुभारंभ जिला कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार ने दीप जला कर किया. हलसी के केवीके के वैज्ञानिक वीके सिंह ने पदाधिकारियों को नेशनल मिशन ऑन ऑयल […]
लखीसराय : शुक्रवार को सदर प्रखंड के संयुक्त भवन आत्मा के सभा कक्ष में कृषि विभाग द्वारा ओसोपाम के तहत प्रखंड के कृषि पदाधिकारी को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण का शुभारंभ जिला कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार ने दीप जला कर किया.
हलसी के केवीके के वैज्ञानिक वीके सिंह ने पदाधिकारियों को नेशनल मिशन ऑन ऑयल सीड एंड ऑयल पंप योजना अंतर्गत राई, सरसों, सूर्यमुखी के उत्पादन की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि सूर्यमुखी का सबसे बड़ा दुश्मन तोता होता है. उसे भगाने के लिए कई बिंदुओं की जानकारी दी. हलसी के वैज्ञानिक सुधीर कुमार ने राई में तेलहन की अधिक पैदावार एवं कीड़े से बचाव की जानकारी दी. किसानों को फसल की रक्षा के वैज्ञानिक तरीके बताये. मौके पर वैज्ञानिक डहके सिंह, राहुल कुमार वर्मा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










