500 किसानों का आवेदन प्राप्त करने का निर्देश
Updated at : 15 May 2019 7:09 AM (IST)
विज्ञापन

सूर्यगढ़ा : मंगलवार को प्रखंड कार्यालय परिसर के ई-किसान भवन में प्रभारी प्रखंड कृर्षि पदाधिकारी श्रवण कुमार ने कृर्षि सलाहकार एवं समन्वयक के साथ बैठक कर कृषि योजनाओं की समीक्षा की. बैठक में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना कार्य की पंचायत वार समीक्षा की गयी. वहीं लक्ष्य के प्राप्ति के लिए बीएओ द्वारा प्रत्येक पंचायत […]
विज्ञापन
सूर्यगढ़ा : मंगलवार को प्रखंड कार्यालय परिसर के ई-किसान भवन में प्रभारी प्रखंड कृर्षि पदाधिकारी श्रवण कुमार ने कृर्षि सलाहकार एवं समन्वयक के साथ बैठक कर कृषि योजनाओं की समीक्षा की. बैठक में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना कार्य की पंचायत वार समीक्षा की गयी. वहीं लक्ष्य के प्राप्ति के लिए बीएओ द्वारा प्रत्येक पंचायत से 500 किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का आवेदन जमा करने का निर्देश दिया गया.
साथ ही आगामी पहली जून को प्रखंड मुख्यालय में आयोजित खरीफ महोत्सव सह उपादान वितरण कार्यक्रम में अधिक से अधिक किसानों की भागीदारी के लिए किसान सलाहकरों को किसान से संपर्क करने का निर्देश दिया गया. मौके पर कृर्षि समन्यवक विकास कुमार,सुनील कुमार किसान सलाहकार अंगद कुमार राजेश कुमार सुबोध पटेल, सुनील कुमार आदि मौजूद थे .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




