पति के चांटा मारने से गुस्सायी पत्नी ने ढाई वर्षीया बच्ची को कुएं में फेंका, मौत

Updated at : 05 Nov 2018 10:18 PM (IST)
विज्ञापन
पति के चांटा मारने से गुस्सायी पत्नी ने ढाई वर्षीया बच्ची को कुएं में फेंका, मौत

लखीसराय : बिहार में लखीसराय के पिपरिया में एक मां ने धनतेरस पर्व पर अपनी ममता का गला घोंटते हुए अपनी ढाई वर्षीया बच्ची को कुएं में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र की करारी पिपरिया गांव में मायका जाने को लेकर पति पत्नी […]

विज्ञापन

लखीसराय : बिहार में लखीसराय के पिपरिया में एक मां ने धनतेरस पर्व पर अपनी ममता का गला घोंटते हुए अपनी ढाई वर्षीया बच्ची को कुएं में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र की करारी पिपरिया गांव में मायका जाने को लेकर पति पत्नी के बीच हुए झगड़े के दौरान पति के द्वारा पत्नी को चांटा मारने से गुस्सायी पत्नी ने अपनी ढाई वर्षीया पुत्री को कुएं में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना के दौरान एक और चार वर्षीय पुत्री मां का हाथ छुड़ाकर भाग निकली जिससे वह बाल-बाल मौत के मुंह से बच गयी. घटना के बाद माता-पिता दोनों घर में ताला लगाकर फरार हो गये.

वहीं ग्रामीणों द्वारा सूचना दिये जाने के बाद अंचलकर्मी, पुलिसकर्मी व ग्रामीणों के सहयोग से 40 फीट गहरे कुएं की सफाई कर बच्ची के शव को घटना के लगभग 8 घंटे बाद निकाला गया. बताया जाता है कि करारी पिपरिया निवासी बाणासुर यादव एवं उसकी पत्नी रेखा देवी के बीच मायके जाने को लेकर विवाद हुआ और गुस्से में चिल्लाती पत्नी को चांटा मारकर शांत करने का प्रयास किया. पत्नी ने गुस्से में आकर अपनी ढाई वर्ष की बच्ची को कुएं में फेंक दिया. इससे उसकी मौत हो गयी. इस संबंध में थानाध्यक्ष सुजीत वारसी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. माता-पिता घर में ताला लगाकर फरार हैं. जिनकी तलाश की जा रही है. दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन