व्यवसायी के घर डकैती करने के दौरान अपराधियों ने परिवार के लोगों से कही यह बात
Updated at : 21 Aug 2018 4:31 AM (IST)
विज्ञापन

पुलिस के साथ आंख-मिचौली होती रहती है लखीसराय : कवैया थाना क्षेत्र के मछरहट्टा के समीप एक पान मशाला व्यवसायी के घर डकैती की घटना को अंजाम देने के दौरान अपराधियों ने बंधक बनाये व्यवसायी को कहा कि इसी तरह कमाते रहो अगले साल फिर आऊंगा. इसके साथ ही अपराधियों ने कहा कि तुम लोगों […]
विज्ञापन
पुलिस के साथ आंख-मिचौली
होती रहती है
लखीसराय : कवैया थाना क्षेत्र के मछरहट्टा के समीप एक पान मशाला व्यवसायी के घर डकैती की घटना को अंजाम देने के दौरान अपराधियों ने बंधक बनाये व्यवसायी को कहा कि इसी तरह कमाते रहो अगले साल फिर आऊंगा. इसके साथ ही अपराधियों ने कहा कि तुम लोगों को इसीलिए छोड़े भी जा रहा हूं. अपराधियों ने व्यवसायी के परिजनों से कहा कि उनकी पुलिस के साथ आंख-मिचौली होती रहती है, इसलिए यह मत समझ लेना की पुलिस हमारा कुछ बिगाड़ लेगी. उक्त बातें घटना के बाद सोमवार की सुबह पत्रकारों के पहुंचने पर व्यवसायी के परिजनों ने कही. घटना को लेकर व्यवसायी परिवार काफी दहशत में दिखाई दे रहे थे.व्यवसायी की पत्नी अनिता देवी ने कहा कि अपराधी जिस तरह उनके घर में प्रवेश कर सामान की तलाश कर रहे थे उससे लगता था कि अपराधियों को उनके घर की पूरी जानकारी थी.
व्यवसायी के घर डाका के बाद पुलिस जुटी अनुसंधान में
पान मशाला व्यवसायी संजय प्रसाद के घर डाका के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट चुकी है. कवैया पुलिस ने दो स्थानीय लोगों के हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस का दावा है कि व्यवसायी श्रीप्रसाद के घर आने जाने वाले या उन्हें अच्छी तरह से जानने वाले किसी न किसी का हाथ हो सकता है. इधर, व्यवसायी की पत्नी अनिता देवी का कहना है कि लूट के दौरान डकैतों द्वारा बार-बार फोन पर बातचीत किया जा रहा था. गृहस्वामी के मुताबिक डकैत सामान इस तरह लूट रहा था, जैसे कि उन्हें यह पूर्व से ही पता था कि कौन सामान कहां रखा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




