लखीसराय : हाइटेंशन तार की चपेट में आकर एक मजदूर की गयी जान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jul 2018 2:25 AM
विज्ञापन
लखीसराय : जिला मुख्यालय चितरंजन रोड में रविवार को एक मकान में प्लास्टर कार्य में लगे एक मजदूर की 11 हजार वोल्टेज की लाइन का तार की चपेट में आकर मौत हो गयी. जिले के चानन थाना क्षेत्र के लाखोचक ग्रामवासी स्व द्वारिक यादव का पुत्र बलबीर यादव (50) शनिवार से ही मोहन मिस्त्री के […]
विज्ञापन
लखीसराय : जिला मुख्यालय चितरंजन रोड में रविवार को एक मकान में प्लास्टर कार्य में लगे एक मजदूर की 11 हजार वोल्टेज की लाइन का तार की चपेट में आकर मौत हो गयी.
जिले के चानन थाना क्षेत्र के लाखोचक ग्रामवासी स्व द्वारिक यादव का पुत्र बलबीर यादव (50) शनिवार से ही मोहन मिस्त्री के साथ इस काम में लगा था. संतर मुहल्ला के राजमिस्त्री मोहन के साथ कार्य में लगे अन्य मजदूरों ने युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां सदर अस्पताल के डॉ राजू ने उसे देख कर मृत घोषित कर दिया.
डॉ के सहयोगी हेमंत कुमार ने नब्ज टटोल कर व छाती पर प्रेसर डाल कर भी चेक किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. सदर अस्पताल के मुख्य द्वार पर जमे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था. परिजनों के अनुसार इसकी पत्नी की भी मौत पूर्व में करंट लगने से ही हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










