नियमतीकरण व समान वेतन नहीं मिला, तो होगी आर-पार की लड़ाई

Published at :27 Mar 2018 5:00 AM (IST)
विज्ञापन
नियमतीकरण व समान वेतन नहीं मिला, तो होगी आर-पार की लड़ाई

सोमवार को समाहरणालय परिसर में दिया धरना, किया प्रदर्शन : लखीसराय : बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ के आह्वान पर छह सूत्री मांगों को लेकर सोमवार से लखीसराय जिला के सभी कार्यपालक सहायक बेमियादी हड़ताल पर चले गये हैं. इस दौरान स्थानीय जिला संघ के अध्यक्ष अमित कुमार की अगुवाई में समाहरणालय स्थित धरना […]

विज्ञापन

सोमवार को समाहरणालय परिसर में दिया धरना, किया प्रदर्शन :

लखीसराय : बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ के आह्वान पर छह सूत्री मांगों को लेकर सोमवार से लखीसराय जिला के सभी कार्यपालक सहायक बेमियादी हड़ताल पर चले गये हैं. इस दौरान स्थानीय जिला संघ के अध्यक्ष अमित कुमार की अगुवाई में समाहरणालय स्थित धरना स्थल पर कार्यपालक सहायकों ने कार्यावधि में धरना पर बैठे हुए थे. सेवा नियमतीकरण समान कार्य-समान वेतन, सेवा शर्त लागू करने, कार्य से विलग किये गये सहायकों का समायोजन, आंदोलन क्रम में हुए मुकदमें को वापस लेने की मांग कर रहे कार्यपालक सहायक मंगलवार को जमुई मोड़ से कवैया थाना तक मुख्य सड़क पर कैंडिल मार्च करेंगे.
धरना पर बैठे कार्यपालक सहायकों ने कहा कि जब तक राज्य सरकार दोहन शोषण करती रहेगी तथा जब तक उनकी छह सूत्री मांगों की पूर्ति नहीं होती है तब तक यह हड़ताल जारी रहेगी. धरना-प्रदर्शन के दौरान संघ के उपाध्यक्ष विनय कुमार, सचिव रामकुमार, कोषाध्यक्ष चंदन कुमार के साथ-साथ प्रकाश, विनय, चंदन, महावीर, अजीत कुमार सिंह, मंटू, कुंदन, अंकित, रंजीत, लक्ष्मण, आदित्य राज, मुकेश, सुजीत, पंकज, लाली, सन्नी सहित अन्य उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन