अधिवक्ता के घर पुलिस की छापेमारी पर विधिज्ञ संघ ने जताया आक्रोश

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 20 Apr 2026 5:47 PM

विज्ञापन

अधिवक्ता के घर पुलिस की छापेमारी पर विधिज्ञ संघ ने जताया आक्रोश

विज्ञापन

पीड़ित अधिवक्ता ने न्यायालय में दर्ज कराया परिवाद

लखीसराय. जिला विधिज्ञ संघ के नियमित अधिवक्ता सत्वीर कुमार के घर यातायात पुलिस द्वारा की गयी कथित छापेमारी को लेकर जिले के वकीलों में आक्रोश है. अधिवक्ताओं ने मामले में निष्पक्ष जांच व दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. वहीं मामले को लेकर रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के चमघारा गांव निवासी सह पीड़ित अधिवक्ता सत्वीर कुमार ने परिवाद संख्या 38/2026 के तहत आरोप लगाया है कि 18 अप्रैल 2026 की शाम करीब 8:15 बजे यातायात पुलिस अधिकारी आशुतोष कुमार दर्जनों पुलिसकर्मियों के साथ उनके पैतृक आवास पहुंचे व छापेमारी की. परिवादी के अनुसार पुलिसकर्मी सेना जैसी वर्दी में थे. आरोप है कि पुलिस टीम ने घर में घुसकर परिजनों के साथ अमर्यादित व्यवहार किया व कीमती सामान ले जाने का भी आरोप लगाया गया है. सत्वीर कुमार का कहना है कि उनकी जान को खतरा है. उन्होंने हत्या, अपहरण या झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश की आशंका जतायी है.

परिवादी का यह भी आरोप है कि घटना के गवाहों को धमकाया गया है. मामले को लेकर पीड़ित अधिवक्ता ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, लखीसराय के न्यायालय में शिकायत दर्ज करायी है. साथ ही जिला विधिज्ञ संघ, लखीसराय के सचिव को भी आवेदन दिया गया है. घटना के बाद से जिला विधिज्ञ संघ के सदस्यों में रोष है. संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि न्यायसंगत कार्रवाई नहीं हुई तो आगे की रणनीति तय की जायेगी. संघ ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई की मांग की है.

मामले को लेकर अधिवक्ता रजनीश कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि कानून का शासन बनाये रखने व अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन को त्वरित कदम उठाने चाहिए.

वहीं मामले को लेकर रामगढ़ चौक थानाध्यक्ष चुन्नू कुमार ने अधिवक्ता के द्वारा लगाये आरोप को गलत बताते हुए कहा कि पुराने मामले की जांच को लेकर पुलिस गयी थी. उन्होंने यातायात पुलिस अधिकारी आशुतोष कुमार की मौके पर उपस्थिति से भी इंकार किया.

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन