नीतीश कुमार के नक्शे कदम पर होगा बिहार का विकास : विधायक

Updated:
विज्ञापन

नीतीश कुमार के नक्शे कदम पर होगा बिहार का विकास : विधायक

विज्ञापन

चानन.

बिहार में नयी सरकार के गठन के बाद सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामानंद मंडल पहली बार चानन प्रखंड पहुंचे. रविवार को मननपुर बाजार स्थित विवाह भवन में एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी विकास योजनाओं की रूपरेखा तय करना व कार्यकर्ताओं में नये उत्साह का संचार करना था. अतिथियों को प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि दिनेश यादव ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. मौके पर विधायक ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नक्शे कदम पर चल कर बिहार विकास का कार्य किया जा रहा है, आगे भी किया जायेगा. बिहार में विकास का कार्य तीव्र गति से होगा. मौके पर जिलाध्यक्ष रामानुज सिंह, महेंद्र यादव, नवल किशोर महतो, रघुवीर मंडल, पिंटू बिंद सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन