ट्रक ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, युवक जख्मी

लखीसराय : टाउन थाना क्षेत्र के लखीसराय-जमुई राजकीय पथ पर खैरी गांव के समीप एक ट्रैक्टर में ट्रक द्वारा पीछे से ठोकर मार देने से हुई दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. ट्रैक्टर चालक सह बेगूसराय जिला निवासी आनंदी ठाकुर के पुत्र लक्ष्मण कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर पर उनका सहयोगी […]
लखीसराय : टाउन थाना क्षेत्र के लखीसराय-जमुई राजकीय पथ पर खैरी गांव के समीप एक ट्रैक्टर में ट्रक द्वारा पीछे से ठोकर मार देने से हुई दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. ट्रैक्टर चालक सह बेगूसराय जिला निवासी आनंदी ठाकुर के पुत्र लक्ष्मण कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर पर उनका सहयोगी बेगूसराय जिला के सैदपुर निवासी उमेश ठाकुर का 19 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार इंजन पर ही बैठा था. ट्रक से ठोकर लगने से वह काफी दूर सड़क किनारे जाकर गिरा.
जख्मी संतोष को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जबकि ट्रक को पुलिस द्वारा जब्त कर लिया गया है. सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ विपिन कुमार द्वारा युवक के पूरे शरीर में चोट लगने की बात कही गयी. युवक को स्लाइन चढ़ाया जा रहा है. इस संबंध ट्रैक्टर चालक ने बताया कि तेतरहट बालू घाट से बालू लोड कर बेगूसराय जाने के लिए निकला था. इसी क्रम में जमुई की ओर से ही आ रहे ट्रक ने उसके पिछले हिस्से में ठोकर मार दी. ट्रैक्टर मालिक के आने पर ट्रक व ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




