खलती है शवदाह गृह की कमी अज्ञात शव पुलिस के लिए बनता है सिरदर्द

Published at :08 Oct 2017 3:16 AM (IST)
विज्ञापन
खलती है शवदाह गृह की कमी  अज्ञात शव पुलिस के लिए बनता है सिरदर्द

लखीसराय : अज्ञात शव बरामदगी पुलिस के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है, जिसके कारण पुलिस वाले भी शव को उठाने में आनाकानी करते रहे हैं. सदर अस्पताल परिसर में स्थापित पोस्टमार्टम हाउस में भी 72 घंटे से अधिक शव को सुरक्षित नहीं रखा जा सकता है. ऐसे में विद्युत शवदाह गृह की कमी आम […]

विज्ञापन

लखीसराय : अज्ञात शव बरामदगी पुलिस के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है, जिसके कारण पुलिस वाले भी शव को उठाने में आनाकानी करते रहे हैं. सदर अस्पताल परिसर में स्थापित पोस्टमार्टम हाउस में भी 72 घंटे से अधिक शव को सुरक्षित नहीं रखा जा सकता है. ऐसे में विद्युत शवदाह गृह की कमी आम लोगों से ज्यादा पुलिस वालों को खलती है.

शव की पहचान कराना, शव के कपड़े, गहना, पहचान चिह्न आदि को संजोकर रखना, फोटोग्राफी करवाना आदि के साथ-साथ शव के अंतिम संस्कार का कार्य निबटाने में पुलिस वालों को खासी परेशानी झेलनी पड़ती है. माह में दो-चार ऐसे मामले आते-जाते रहते हैं. ताजातरीन घटना में शुक्रवार की सुबह सदर अस्पताल में इलाजरत एक अज्ञात वृद्ध महिला की शिनाख्त न होने पाने से कवैया पुलिस काफी परेशान है. लगभग 65 वर्षीय वृद्ध महिला को आवारा जानवर ने नया बाजार में सोमवार को जख्मी कर दिया था.

दर्द से कराह रही वृद्धा को कुछ लोगों ने सदर अस्पताल पहुंचाया दिया. बेहोशी की हालत में उसे महिला वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा था. अस्पताल प्रबंधन द्वारा महिला की मौत की सूचना कवैया थाना पुलिस को दी गयी. पोस्टमार्टम के उपरांत वृद्ध महिला के शव को सुरक्षित रखा गया है. रविवार को नियमानुसार कवैया पुलिस को इस पर निर्णय लिया जाना है. लाख प्रयासों के बावजूद समाचार प्रेषण तक मृत महिला की शिनाख्त नहीं हो पायी है. कवैया थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार के अनुसार ऐसे मामले में पुलिस के समक्ष भी धर्मसंकट आ खड़ा होता है, फिर भी अंतत: इसके निष्पादन के पूर्व इसके शिनाख्त वाले अवशेषों को सुरक्षित रखा जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन