सोमवार को डीएम करेंगे सदर अस्पताल का निरीक्षण लगेंगे महिला जांच शिविर

लखीसराय : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम तहत नौ अक्तूबर सोमवार को जिलाधिकारी अमित कुमार सदर अस्पताल लखीसराय का निरीक्षण करेंगे. इसको लेकर सदर अस्पताल प्रबंधन द्वारा व्यवस्था में सुधार को लेकर लगातार स्वास्थ्य कर्मियों को दिशा-निर्देश दिया जा रहा है. सिविल सर्जन कार्यालय, जिला स्वास्थ्य समिति कार्यालय, प्रतिरक्षण, कुष्ठ उन्मूलन आदि कार्यालयों में भी फाइलों को […]
लखीसराय : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम तहत नौ अक्तूबर सोमवार को जिलाधिकारी अमित कुमार सदर अस्पताल लखीसराय का निरीक्षण करेंगे. इसको लेकर सदर अस्पताल प्रबंधन द्वारा व्यवस्था में सुधार को लेकर लगातार स्वास्थ्य कर्मियों को दिशा-निर्देश दिया जा रहा है. सिविल सर्जन कार्यालय, जिला स्वास्थ्य समिति कार्यालय, प्रतिरक्षण, कुष्ठ उन्मूलन आदि कार्यालयों में भी फाइलों को दुरुस्त किया जा रहा है. सदर अस्पताल के उपाधीक्षक कार्यालय में में लगा एसी समेत छोटे-छोटे यंत्रों को दुरुस्त कराया जा चुका है.
जबकि पंजी को अप-टू-डेट करने में सभी कर्मचारी जुटे हुए हैं. खास बात यह है कि सोमवार को गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच को लेकर शिविर भी लगाया जायेगा, जबकि जिले भर के सभी अस्पतालों में महिला जांच शिविर का आयोजन किया जाना है. सदर अस्पताल की स्थिति यह है कि प्रसव कक्ष के समीप लेबर रूम में डॉप्लर तक की व्यवस्था नहीं थी.
आनन-फानन में इमरजेंसी से उठाकर बैटरी बगैरह बदला गया है. जबकि सभी चिकित्सकों को थर्मामीटर और ब्लड प्रेशर जांच मशीन अपने स्तर से उपलब्ध रखने का मौखिक निर्देश दिया गया है. सदर अस्पताल में ब्लड बैंक की स्थापना को लेकर व्यवस्था का भी अवलोकन किया जायेगा. डीएमके निरीक्षण कार्यक्रम को लेकर अस्पताल कर्मियों, चिकित्सकों में ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




