कई शिक्षाकर्मियों का वेतन रुका डीइओ ने निरीक्षण के दौरान पाया था अनुपस्थित

Published at :08 Oct 2017 3:15 AM (IST)
विज्ञापन
कई शिक्षाकर्मियों का वेतन रुका डीइओ ने निरीक्षण के दौरान पाया था अनुपस्थित

लखीसराय : डीइओ सुनयना कुमारी के द्वारा जिला माध्यमिक शिक्षा व राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अलावा योजना एवं लेखा, सर्व शिक्षा कार्यालय का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के उपरांत डीइओ ने निरीक्षण प्रतिवेदन सभी कार्यक्रम पदाधिकारी को सूचनार्थ अनुपालनार्थ के लिए भेजा है. वहीं प्रतिवेदन के एक प्रति जिलाधिकारी को भेजा गया है. निरीक्षण […]

विज्ञापन

लखीसराय : डीइओ सुनयना कुमारी के द्वारा जिला माध्यमिक शिक्षा व राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अलावा योजना एवं लेखा, सर्व शिक्षा कार्यालय का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के उपरांत डीइओ ने निरीक्षण प्रतिवेदन सभी कार्यक्रम पदाधिकारी को सूचनार्थ अनुपालनार्थ के लिए भेजा है. वहीं प्रतिवेदन के एक प्रति जिलाधिकारी को भेजा गया है.

निरीक्षण प्रतिवेदन में डीइओ ने लिखा है कि छह अक्तूबर को उनके द्वारा जिला माध्यमिक शिक्षा/राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के औचक निरीक्षण के दौरान लिपिक शशिशेखर के अलावा कोई भी कर्मी उपस्थित नहीं पाये गये. साक्षरता कार्यालय खुला पाया गया. साथ ही मुख्य कार्यक्रम समन्वयक सुरेश सिंह विलंब से उपस्थित पाये. योजना एवं लेखा कार्यालय बंद पाया गया. वहीं स्थापना कार्यालय के निरीक्षण में लिपिक संदीप पासवान, बेदांशु बर्द्धन, परिचारी बिना सूचना अनुपस्थित पाये गये.

उक्त कर्मी का एक दिन का वेतन स्थगित किया जाता है. सर्व शिक्षा अभियान के निरीक्षण जया शाद्री, एपीओ विक्रमादित्य, सहायक साधनसेवी, सहायक अभियंता सुभाष कुमार, स्टेनो सीमा कुमारी बिना सूचना अनुपस्थित पाये गये. इस सभी कर्मी का एक दिन का वेतन स्थगित किया गया. इसके साथ ही डीइओ ने 24 घंटे के अंदर कारणपृच्छा समर्पित करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन