चानन के किऊल नदी में बालू माफिया के खिलाफ छापेमारी

Published at :28 Sep 2017 4:30 AM (IST)
विज्ञापन
चानन के किऊल नदी में बालू माफिया के खिलाफ छापेमारी

बालू तस्करी पर लगाम लगाने के लिए पुलिस प्रशासन की कोशिश लगातार जारी : एसपी एसपी के पदस्थापन के बाद पहली बार बालू माफिया का डंप बालू हुआ जब्त आम नागरिकों की सूचना पर एसपी ले रहे स्वयं संज्ञान लखीसराय : मंगलवार की रात 12 बजे जिला के पुलिस कप्तान अरविंद ठाकुर के मोबाइल पर […]

विज्ञापन

बालू तस्करी पर लगाम लगाने के लिए पुलिस प्रशासन की कोशिश लगातार जारी : एसपी

एसपी के पदस्थापन के बाद पहली बार बालू माफिया का डंप बालू
हुआ जब्त
आम नागरिकों की सूचना पर एसपी ले रहे स्वयं संज्ञान
लखीसराय : मंगलवार की रात 12 बजे जिला के पुलिस कप्तान अरविंद ठाकुर के मोबाइल पर चानन के किऊल नदी से चोरी छिपे बालू उठाव किये जाने की सूचना के बाद एसपी के निर्देश पर बताये गये ठिकानों पर छापेमारी की गयी. हालांकि, इस छापेमारी की सूचना मिलते ही बालू का उठाव करने वाले फरार हो गये़ इस संबंध में एसपी श्री ठाकुर ने बताया कि बालू की अवैध तस्करी के खिलाफ पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा़ यहां बता दें कि विगत 2 अगस्त को लखीसराय में पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण करने के साथ ही एसपी अरविंद ठाकुर ने बालू उत्खनन व उसकी तस्करी पर काफी हद तक रोक लगाने का काम किया़
एसपी के निर्देश पर विगत 23 अगस्त को चानन थाना क्षेत्र के गोहरी में छापेमारी कर पुलिस ने एक साथ दस डाला सहित 16 ट्रैक्टर व बालू उठाव कराने वालों की दो बाइक को जब्त कर लिया था़ इतनी बड़ी संख्या में बालू माफियाओं पर कार्रवाई कर एसपी ने बालू माफियाओं के खिलाफ अपनी मंशा जता दी थी़ वहीं एसपी को विगत 21 सितंबर को एक महिला के द्वारा फोन पर टाउन थाना के हसनपुर में डंप हुए बालू को देखने के बाद एसपी ने डीएम से वार्ता कर पहली बार बालू माफियाओं के द्वारा डंप किये गये बालू को जब्त कराकर उसे न्यू पुलिस लाइन में रखवाना शुरू किया़ तीन दिनों में हसनपुर गांव एवं कवैया
किऊल नदी तट से पोकलेन मशीन द्वारा लगभग 550 सौ ट्रैक्टर डंप किये गये बालू का उठाव कर उसे न्यू पुलिस लाइन में सुरक्षित रखवाया और उसकी नीलामी करने की बात कही. जिससे बालू माफियाओं में खलबली मच गयी़ हालांकि चानन थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित होने की फायदा उठा बालू माफियाओं द्वारा रात के अंधेरे में किऊल नदी से बालू ढुलाई करने का काम कर रहे हैं लेकिन सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा भी कार्रवाई की जा रही है.
एसटीएफ को भी जिले से बुला लिया गया है वापस. जिला के तीन थाना क्षेत्र पूरी तरह नक्सल प्रभावित होने के बावजूद विगत एक सप्ताह पूर्व जिले में तैनात एसटीएफ को लखीसराय से हटाकर मुंगेर में शिफ्ट कर दिया गया है़ जिससे नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पुलिस मुवमेंट में भी काफी परेशानी हो रही है.एसटीएफ के रहने से जिला पुलिस बल को भी मजबूती मिलती थी.
बोले एसपी
एसपी अरविंद ठाकुर ने बताया कि पुलिस अवैध कारोबारियों पर लगाम लगाने के लिए हमेशा तत्पर है़ जिले में पहली बार डंप किये गये बालू को जब्त किया गया है़ हालांकि उन्होंने माना कि चानन थाना क्षेत्र में किऊल नदी की लंबाई काफी ज्यादा है, लगभग 32 किलोमीटर का क्षेत्र और उसपर से नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने की वजह से चोरी छिपे बालू माफियाओं द्वारा बालू की उठाव किये जाने की सूचना मिलती है. जिसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाती है,
लेकिन नक्सल क्षेत्र में रात के समय में लगातार पुलिस मुवमेंट सुरक्षा के दृष्टि से संभव नहीं हो पाता है जिसका फायदा बालू माफिया उठाते हैं. लेकिन सूचना मिलने पर पुलिस फोर्स त्वरित कार्रवाई भी करती है. एसटीएफ के लखीसराय से हटाये जाने पर एसपी ने कहा कि विगत एक सप्ताह पूर्व एसटीएफ को लखीसराय से हटाकर मुंगेर शिफ्ट कर दिया गया है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन