पंचायत सचिव के वेतन पर बीडीओ ने लगायी रोक

लखीसराय : साबिकपुर पंचायत के पंचायत सचिव के द्वारा मुखिया नीलम देवी के फर्जी हस्ताक्षर कर राशि निकासी कर लिये जाने के मामले में पंचायत सचिव के वेतन पर रोक लगा दी गयी है. बीडीओ मंजुल मनोहर मधूप ने बताया कि पंचायत सचिव नित्यानंद निराला के वेतन पर रोक लगा दी गयी है. इसके साथ […]
लखीसराय : साबिकपुर पंचायत के पंचायत सचिव के द्वारा मुखिया नीलम देवी के फर्जी हस्ताक्षर कर राशि निकासी कर लिये जाने के मामले में पंचायत सचिव के वेतन पर रोक लगा दी गयी है. बीडीओ मंजुल मनोहर मधूप ने बताया कि पंचायत सचिव नित्यानंद निराला के वेतन पर रोक लगा दी गयी है. इसके साथ ही अगली कार्रवाई के लिए भी उच्चाधिकारी को लिखा गया है. पंचायत सचिव नित्यानंद निराला ने 14वीं वित्त आयोग की राशि मुखिया का फर्जी हस्ताक्षर कर अलग अलग तिथि में लगभग 10 लाख रुपये की निकासी कर ली थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




