अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटने से गर्भवती महिला समेत 10 लोग घायल

Updated:
विज्ञापन

अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटने से गर्भवती महिला समेत 10 लोग घायल

विज्ञापन

सिमरिया से गंगा स्नान कर लौट रहा था परिवार, बैंक के समीप हुआ हादसा

हलसी. स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत लखीसराय-सिकंदरा मुख्य मार्ग स्थित स्टेट बैंक के समीप बुधवार को एक अनियंत्रित ई-रिक्शा ने पैदल चल रही महिला को टक्कर मारते हुए पलटी मार दी. इस दुर्घटना में लगभग 10 लोग घायल हो गये. घायल लोगों को जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ मुन्नी एवं स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हलसी लाया गया, जहां उपस्थित चिकित्सक डॉ. पूजा द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया.

ई-रिक्शा की टक्कर से घायल महिला की पहचान सेठना गांव निवासी सूरज कुमार की पत्नी निशा कुमारी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, निशा कुमारी सिकंदरा की ओर से स्टेट बैंक की तरफ जा रही थीं, तभी तेज रफ्तार अनियंत्रित ई-रिक्शा ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयीं. निशा कुमारी सात माह की गर्भवती हैं और उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें रेफर कर दिया गया है.

शादी से पहले गंगा स्नान कर लौट रहे थे श्रद्धालु

ई-रिक्शा पर सवार राजू चौहान ने बताया कि 28 अप्रैल को उनकी पुत्री की शादी है, जिसको लेकर वे परिवार सहित गंगा स्नान करने सिमरिया गये थे. सिमरिया से लौटते समय हनुमान मंदिर के समीप ई-रिक्शा अनियंत्रित हो गया और सड़क पर चल रही महिला को टक्कर मारते हुए पलट गया.

घायलों की पहचान

ई-रिक्शा में सवार घायलों की पहचान आगत गांव निवासी राजू चौहान, कारी देवी, विनीता कुमारी, राजेंद्र चौहान, शारदा देवी, दुलारी कुमारी, भगवान चौहान, महरनिया देवी एवं गीता देवी के रूप में की गयी है. इस हादसे में चालक समेत कुल 10 लोग घायल हुए हैं.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन