सेमेस्टर-1परीक्षा परिणाम में छात्रों को अनुपस्थित करने पर प्रदर्शन

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 23 Apr 2026 12:12 AM

विज्ञापन

सेमेस्टर-1परीक्षा परिणाम में छात्रों को अनुपस्थित करने पर प्रदर्शन

विज्ञापन

एबीवीपी ने फूंका कुलपति का पुतला

लखीसराय. मुंगेर विश्वविद्यालय के यूजी सेमेस्टर-वन परीक्षा परिणाम में सामने आयी गंभीर गड़बड़ी के बाद लखीसराय में बुधवार को छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा. परीक्षा देने के बावजूद हजारों विद्यार्थियों को परिणाम में ”अनुपस्थित” दिखाये जाने से नाराज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने बीच सड़क पर जाम लगाकर जोरदार प्रदर्शन किया.

क्या है मामला

हाल ही में घोषित यूजी सेमेस्टर-वन के परिणाम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं को अनुपस्थित दर्शाया गया है. छात्रों का आरोप है कि उन्होंने सभी पेपर दिये थे, फिर भी रिजल्ट में अनुपस्थित लिखा आया. इसे विश्वविद्यालय प्रशासन की लापरवाही और अव्यवस्थित कार्यशैली का नतीजा बताया जा रहा है. प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी लखीसराय इकाई के नेतृत्व में सैकड़ों विद्यार्थी सड़कों पर उतरे. प्रदर्शनकारियों ने मुंगेर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कुलपति का पुतला दहन कर विरोध जताया. बीच रोड जाम होने से कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा.

एबीवीपी की चेतावनी

एबीवीपी लखीसराय के जिला संयोजक मनीष यदुवंशी ने कहा कि परीक्षा में शामिल होने के बाद भी छात्रों को अनुपस्थित बताना छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है. विश्वविद्यालय प्रशासन तुरंत सभी प्रभावित विद्यार्थियों के परिणामों में सुधार करे और दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करे. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो आंदोलन को जिले से लेकर विश्वविद्यालय मुख्यालय तक और व्यापक किया जायेगा. विरोध प्रदर्शन में सपना कुमारी, जुली कुमारी, सपना, आरती, रोहित रोनित, प्रयांशु, अभिषेक, अजीत जोगी, पायल समेत हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे. सभी ने एक स्वर में विश्वविद्यालय से जवाबदेही और त्वरित सुधार की मांग की.

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन