घरों के ऊपर से गुजरा 11000 वोल्ट का तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Jun 2017 4:43 AM (IST)
विज्ञापन

दुर्घटना की आशंका से भयभीत हैं ग्रामीण लखीसराय : जिला के पिपरिया प्रखंड अंतर्गत करारी पिपरिया गांव के ऊपर से 11 हजार विद्युत का तार गुजरने से गांव के लोग दुर्घटना की आशंका के बीच जीवन गुजारने को विवश हैं. बुधवार को करारी पिरपरिया के दर्जनों ग्रामीण इस संबंध में आवेदन लेकर लखीसराय स्थित विद्युत […]
विज्ञापन
दुर्घटना की आशंका से भयभीत हैं ग्रामीण
लखीसराय : जिला के पिपरिया प्रखंड अंतर्गत करारी पिपरिया गांव के ऊपर से 11 हजार विद्युत का तार गुजरने से गांव के लोग दुर्घटना की आशंका के बीच जीवन गुजारने को विवश हैं. बुधवार को करारी पिरपरिया के दर्जनों ग्रामीण इस संबंध में आवेदन लेकर लखीसराय स्थित विद्युत कार्यालय पहुंच विद्युत कार्यपालक अभियंता से मिल उक्त 11 हजार वोल्ट के तार को गांव से बाहर से ले जाने की मांग रखी़ ग्रामीणों ने बताया कि जो 11 हजार वोल्ट का तार उनके गांव के ऊपर से गुजरा है वह काफी खतरनाक स्थिति काफी नीचे झूल रहा है़ जिससे किसी भी वक्त अनहोनी हो सकती है़ ग्रामीणों ने कहा कि यदि समय रहते उक्त तार को गांव के बाहर से नहीं गुजारा गया तो वे लोग आंदोलन करने को भी बाध्य होंगे.
इस संबंध में विद्युत कार्यपालक अभियंता अविनाश आनंद ने बताया कि करारी पिपरिया के लोगों द्वारा दिये गये आवेदन की जांच की जायेगी. उन्होंने कहा कि जांच के लिए कनीय अभियंता को निर्देशित किया गया है़ जल्द ही कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




