तत्काल बुकिंग काउंटर पर रहता है बिचौलियों का दबदबा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Jun 2017 5:32 AM (IST)
विज्ञापन

किउल स्टेशन पर तत्काल आरक्षण की समय सीमा समाप्त होने के बाद दूसरे दिन का लगता है नंबर, आम आदमी के लगाये गये नंबर को फाड़ दलाल लगाते हैं अपना मनमाफिक नंबर लखीसराय : किउल जंकशन से यदि तत्काल आरक्षण टिकट प्राप्त करना है तो लोगों को दलालों का सहारा लेना अनिवार्य है. जी हां, […]
विज्ञापन
किउल स्टेशन पर तत्काल आरक्षण की समय सीमा समाप्त होने के बाद दूसरे दिन का लगता है नंबर, आम आदमी के लगाये गये नंबर को फाड़ दलाल लगाते हैं अपना मनमाफिक नंबर
लखीसराय : किउल जंकशन से यदि तत्काल आरक्षण टिकट प्राप्त करना है तो लोगों को दलालों का सहारा लेना अनिवार्य है. जी हां, किउल स्टेशन पर इन दिनों आरक्षण टिकट में दलालों का बोलबाला है़ दलाल द्वारा इसके लिए बुकिंग काउंटर पर एक कागज के गत्ते में 4-5 लोगों का नाम लिखकर बुकिंग काउंटर में टांग दिया जाता है और बुकिंग काउंटर खुलने पर उनकी जगह पर अपने चहेते लोगों को आगे कर टिकट कटवाया जाता है़
उनके इस कृत्य में बुकिंग से जुड़े कर्मचारियों के भी शामिल होने की बातें कही जाती है़ हालांकि बुकिंग सुपरवाइजर द्वारा काउंटर खुलने के बाद लाइन से ही लोगों को टिकट देने की बातें कही जाती है, लेकिन काउंटर खुलने तक स्थानीय दलालों द्वारा गत्ते में लगे नाम को बता कर अपने मनमाफिक लोगों को कतार में लगवा दिया जाता है.
स्थानीय दलालों की दबंगता की वजह से कोई कुछ बोल भी नहीं पाता है़ इस गत्ते में दलाल से पहले यदि किसी व्यक्ति ने अपना नाम लिख दिया तो रात के अंधेरे में दलाल द्वारा उक्त गत्ते को फाड़ कर अपने इच्छानुसार नाम लिखित एक नया गत्ता लगा दिया जाता है़ जिससे बाहर से आकर रात भर कतार में लगे रहने वाले व्यक्तियों को टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है़ बुकिंग सुपरवाइजर जय किशोर ने अपने कर्मचारियों का दलालों की मिलीभगत होने से इनकार करते हुए कहा कि काउंटर खुलने के समय जो लाइन में लगे होते हैं उन्हें बारी-बारी से टिकट उपलब्ध कराया जाता है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




