ePaper

ठनका गिरने से युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम

Updated at : 04 Oct 2025 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
ठनका गिरने से युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम

प्रखंड के दौला पंचायत के पोरलाबाडी गांव में बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गयी

विज्ञापन

किशनगंज प्रखंड के दौला पंचायत के पोरलाबाडी गांव में बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान पोरलागांव निवासी जुल्लू रहमान के बड़े पुत्र तनवीर आलम के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक घर से खेत में मवेशियों के लिए चारा लाने गया था. तभी अचानक मौसम खराब हो गया और युवक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया, जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई. उधर घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक तनवीर की जान जा चुकी थी. इस हादसे से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए किशनगंज सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पूर्व विधायक मुजाहिद आलम और राजद नेता सादिक इकबाल सदर हॉस्पिटल पहुंचे. राजद नेता सादिक इकबाल ने पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द राहत दिलाने की मांग की. पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने परिजनों से बात की. उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को अनुग्रह राशि के रूप में चार लाख रुपए का भुगतान किया जाएगा. इस दौरान जिप पार्षद प्रतिनिधि अंजार आलम, एमआईएम नेता सरवर आलम सहित अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन