जनगणना की तैयारी तेज, कर्मियों का प्रशिक्षण अंतिम चरण में

Updated:
विज्ञापन

जनगणना की तैयारी तेज, कर्मियों का प्रशिक्षण अंतिम चरण में

विज्ञापन

पहाड़कट्टा. जनगणना-2027 को प्रभावी व त्रुटिहीन बनाने के उद्देश्य से प्रखंड कार्यालय के ई-किसान भवन में प्रगणक व पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. बीडीओ मो आसिफ के मार्गदर्शन में जनगणना की पूरी तैयारी की जा रही है. बीडीओ मो आसिफ में बताया कि गैर-आवासीय प्रशिक्षण 13 अप्रैल से शुरू होकर 24 अप्रैल 2026 तक चलेगा. प्रशिक्षण को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए इसे चरणों में पूर्ण कराया जाना है. कुल 497 प्रगणकों व 80 पर्यवेक्षकों व रिजर्व के 50 प्रगणक व आठ पर्यवेक्षक को इस प्रशिक्षण में सम्मिलित होंगे. उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण सत्रों में फील्ड ट्रेनर द्वारा जनगणना की प्रक्रिया, डेटा संकलन के सही तरीके, डिजिटल उपकरणों के उपयोग व सूचनाओं की सटीक प्रविष्टि पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया जा रहा है. प्रतिभागियों को फील्ड में आने वाली संभावित समस्याओं व उनके व्यावहारिक समाधान भी सिखाए जा रहे है, ताकि जनगणना का कार्य पारदर्शी व व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके. बिहार सरकार के राजस्व व भूमि सुधार विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जनगणना-2027 में मकान सूचीकरण के दौरान प्रगणक द्वारा 33 प्रश्नों को सभी व्यक्तियों से पूछने व डिजिटल माध्यम से ग्रहण करने हेतु प्राधिकृत किया गया है. 33 प्रश्नों का सही उत्तर देना जनगणना एक्ट, 1948 की धारा-8 में अनिवार्य है. आमजन 17 अप्रैल से एक मई 2026 तक वेब पोर्टल पर स्वयं भी जानकारी अपलोड कर सकते है. दो मई से 31 मई 2026 तक 33 प्रश्नों को प्रगणक प्रत्येक मकान में जा-जाकर पूछेंगे.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन