अवैध खनन बर्दाश्त नहीं, संलिप्त लोगों पर होगी कार्रवाई

Published by :AWADHESH KUMAR
Published at :19 Apr 2026 8:52 PM (IST)
विज्ञापन
अवैध खनन बर्दाश्त नहीं, संलिप्त लोगों पर होगी कार्रवाई

पोठिया प्रखंड क्षेत्र में अवैध खनन के काले कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है

विज्ञापन

पोठिया पोठिया प्रखंड क्षेत्र में अवैध खनन के काले कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है. इसी कड़ी में प्रशासनिक अधिकारियों की एक संयुक्त टीम ने क्षेत्र के विभिन्न अवैध घाटों पर औचक निरीक्षण कर बड़ी कार्रवाई की. इस छापेमारी अभियान का नेतृत्व खुद एसडीएम अनिकेत कुमार और एसडीपीओ-1 मंगलेश कुमार सिंह कर रहे थे. प्रशासन को लगातार सूचना मिल रही थी कि पोठिया के कई इलाकों में नियमों को ताक पर रखकर अवैध खनन का खेल चल रहा है. अधिकारियों ने कई संदिग्ध घाटों का बारी-बारी से मुआयना किया. इस दौरान वहां मौजूद उपकरणों और खनन की स्थिति की सघन जांच की गई. अधिकारियों ने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि क्षेत्र में किसी भी कीमत पर अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. इस बड़ी कार्रवाई में एसडीएम और एसडीपीओ के साथ पोठिया के बीडीओ मोहम्मद आसिफ, अंचलाधिकारी और पोठिया थानाध्यक्ष अंजय अमन अपनी पूरी टीम के साथ मुस्तैद रहे. प्रशासन की इस अचानक हुई हलचल से अवैध खनन माफियाओं के बीच हड़कंप का माहौल देखा गया. अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में भी इस तरह का सघन जांच अभियान जारी रहेगा ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था और सरकारी संपदा की रक्षा की जा सके.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन