किसानों को गुणवत्ता पूर्ण खाद व बीज उपलब्ध कराने को ले चला अभियान: आदिल
जिला पदाधिकारी के निर्देश पर कृषि विभाग ने टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में उर्वरक दुकानों की सघन जांच किया
डीआरडीए निदेशक ने की टेढ़ागाछ प्रखंड के कई उर्वरक दुकानों की जांच किशनगंज जिला पदाधिकारी के निर्देश पर कृषि विभाग ने टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में उर्वरक दुकानों की सघन जांच किया. इस अभियान में डीआरडीए निदेशक शशिम सौरभ मणि, अंचल अधिकारी पवन कुमार, कृषि पदाधिकारी मो आदिल अनवर, राजस्व अधिकारी प्रिंस कुमार को ऑर्डिनेटर सुमन कुमार तथा सीआई अरुण कुमार पांडे संयुक्त रूप से शामिल हुए. टीम ने कई दुकानों पर पहुंचकर स्टॉक पंजी, उर्वरकों की उपलब्धता एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की. कृषि पदाधिकारी मो आदिल अनवर ने बताया कि अब तक कुल पांच उर्वरक दुकानों की जांच की जा चुकी है. जांच के दौरान सभी दुकानों में स्टॉक पंजी एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सही पाई गईं और किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने नहीं आई. उन्होंने कहा कि यह अभियान किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए चलाया जा रहा है, ताकि उन्हें समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद और बीज उपलब्ध हो सके. बीएओ ने कहा कि किसानों को आगामी खरीफ मौसम में उर्वरक की उपलब्धता में किसी तरह की कोई समस्या न हो. अभियान के दौरान कृषि पदाधिकारी ने उर्वरक विक्रेताओं को कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए. उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी परिस्थिति में किसानों को खाद, बीज या यूरिया प्राप्त करने में परेशानी नहीं होनी चाहिए. साथ ही दुकानदारों को पारदर्शिता बनाए रखने और नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










