राजनाथ सिंह की हुंकार: महिलाओं को आरक्षण दिलाकर रहेंगे, कोई भी शक्ति रोक नहीं सकती

राजनाथ सिंह, फोटो पीटीआई
Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महिला आरक्षण अधिनियम से संबंधित संशोधन विधेयक पारित न होने पर कांग्रेस और DMK की आलोचना की. उन्होंने कहा- सरकार इसे किसी भी हाल में लागू करेगी. दुनिया की कोई भी शक्ति हमें ऐसा करने से नहीं रोक सकती.
Rajnath Singh: राजनाथ सिंह ने रविवार को तमिलनाडु चुनाव 2026 को लेकर एक रैली को संबोधित किया. बीजेपी उम्मीदवार अनंतन अय्यासामी के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने DMK पर जमकर हमला बोला और लोगों से चुनाव में उसे अलविदा कहने का आग्रह किया.
महिला को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर रहेंगे: राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री नेता ने कहा- संसद, विधानसभाओं और विधान परिषदों में हमारी माताओं और बहनों के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने के संबंध में संसद में एक विधेयक लाया गया. द्रमुक, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और वामपंथी दलों ने इसे पारित नहीं होने दिया. फिर भी मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प के आधार पर आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम निश्चित रूप से महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण देंगे और दुनिया की कोई भी ताकत हमें रोक नहीं सकती.
राजनाथ सिंह ने द्रमुक का अर्थ समझाया
राजनाथ सिंह ने तमिल में द्रमुक का अर्थ समझाया. कहा- दुष्प्रयोगम (सत्ता का दुरुपयोग), मुराइकेडु (अनियमितताएं), कुत्रम (अपराध). वहीं दूसरी ओर, NDA का अर्थ समझाया, नालन, न्यायम (कल्याण, न्याय), विकास और अमाईथी (शांति).
ये भी पढ़ें: खरगे ने महिला आरक्षण को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला, पूछा- इसे 30 महीनों तक ठंडे बस्ते में क्यों रखा?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










