एसडीएम कार्यालय से एसी ले जाने आए तीन युवक हिरासत में, लाल थार जब्त
Author Awadhesh kumar
Updated:
विज्ञापन
एसडीएम कार्यालय से एसी ले जाने आए तीन युवक हिरासत में, थार जब्त
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में पहुंचे थे युवक, पुलिस कर रही है सत्यापन
किशनगंज. एसडीएम कार्यालय परिसर से शनिवार की शाम को लाल रंग की थार वाहन को थाना लाने व दो युवकों को पुलिस हिरासत में लेकर मामले की जांच पुलिस के द्वारा शुरू कर दी है. पुलिस तीनों युवकों का सत्यापन कर रही है. हालांकि रविवार शाम खबर लिखे जाने तक तीनों युवक सदर थाने में ही थे. पुलिस तीनों का सत्यापन कर रही है. सत्यापन के बाद ही आगे की प्रक्रिया की जाएगी. एसडीपीओ मंगलेश कुमार ने बताया मामले की जानकारी उन्हें मिलते ही तुरंत कार्यालय पहुंचे व एयर कंडीशन ले जाने आए युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया. शनिवार की शाम को दो युवक व एक नाबालिग एसडीपीओ कार्यालय पहुंचे थे. तीनों एयर कंडीशन ले जाने के लिए थार गाड़ी से पहुंचे थे. शाम के समय कार्यालय बंद हो चुका था. इसी बीच कुछ लोगों की नजर गाड़ी व युवकों पर पड़ गयी. लोगों ने इसकी सूचना सदर थाने की पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. दोनों युवकों व एक नाबालिग को लाल थार के साथ पूछताछ के लिए सदर थाने लाया गया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










