बदहाल सड़क पर काम शुरू होने पर ग्रामीणों में हर्ष

Updated:
विज्ञापन
बदहाल सड़क पर काम शुरू होने पर ग्रामीणों में हर्ष

बदहाल सड़क पर काम शुरू होने पर ग्रामीणों में हर्ष

विज्ञापन

पहाड़कट्टा. पोठिया प्रखंड के कोल्था पंचायत अंतर्गत ब्लदियाहाट घाट से कटहलबाड़ी कब्रिस्तान चौक की सड़क का निर्माण कार्य तेरह वर्ष बाद प्रारंभ होंने से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है. स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव की सड़क वर्ष 2012 में बनी थी. उसके बाद कभी मरम्मत नहीं हुई. पूरे सड़क में गड्ढे हो जाने से लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे थे. सड़क की स्थिति काफी खराब होने के कारण गांव में न तो ई-रिक्शा पहुंचे पाता था. न अन्य कोई वाहन. सबसे अधिक परेशानी मरीजों को होती थी. सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे रहने के कारण वाहन चालक इस सड़क पर आने को तैयार नही होता था. सड़क निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने विधायक इजहारुल हुसैन व संबंधित विभाग से कई बार मांग की थी. विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना के तहत निर्माण कार्य शुरू कराया है. ग्रामीण मोहम्मद सालेकिन ने बताया कि सड़क की दशा इतनी खराब थी कि वाहन तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन