175 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Oct 2024 7:58 PM
एनएच 327 पर पाठामारी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 175•95 लीटर विदेशी शराब के साथ दो को दबोचने में कामयाबी हासिल की है है.
ठाकुरगंज. एनएच 327 पर पाठामारी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 175•95 लीटर विदेशी शराब के साथ दो को दबोचने में कामयाबी हासिल की है है. कार्रवाई एनएच 327 ई अमलझाड़ी के समीप की गई है. कार्रवाई में पाठामारी थानाध्यक्ष आनंद कुमार व सुखानी थानाध्यक्ष धर्मपाल के साथ पुलिस बल शामिल थे. दबोचे गए चालक का नाम भविष्यनाथ साह (26 वर्ष) व तस्कर का नाम मो गुडू (30 वर्ष) है जो समस्तीपुर जिले के रहने वाले है. बताते चले पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक दिल्ली नंबर वाहन में भारी मात्रा में विदेशी शराब सीमावर्ती क्षेत्र होकर अररिया की ओर जाने वाली है.जिसके बाद पाठामारी पुलिस ने सुखानी पुलिस के सहयोग से वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान सिलीगुड़ी की तरफ से आ रही डीएल 12सीए 5631 नंबर टाटा महिंद्रा कन्यूटो सी टू वाहन पुलिस जांच टीम को देखकर भागने की कोशिश करने लगा. लेकिन जब जवानो ने वाहन को घेरकर तलाशी ली तो सभी के होश उड़ गए.क्योकि वाहन के पीछे व आगे की सीट के नीचे तखाना बनाकर अवैध विदेशी शराब की बोतले छिपाईं गई थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










