डुमरिया गर्ल्स हाई स्कूल में वाद्य यंत्रों की चोरी, प्राथमिकी दर्ज

Author Vinod rao
Updated:
विज्ञापन
डुमरिया गर्ल्स हाई स्कूल में वाद्य यंत्रों की चोरी, प्राथमिकी दर्ज

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 19 मई की रात चोरों ने पीएम श्री 2 बालिका उच्च विद्यालय किशनगंज के संगीत कक्ष (कला एवं शिल्प भवन) का ताला तोड़कर कीमती वाद्य यंत्रों की चोरी की है.

विज्ञापन

किशनगंज शहर के डुमरिया गर्ल्स हाई स्कूल में स्कूल के कमरे का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. संगीत कक्ष का ताला तोड़कर संगीत के वाद्य यंत्रों की चोरी कर ली गई. स्कूल की प्रभारी प्रधानाध्यापिका सुनीता कुमारी ने सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 19 मई की रात चोरों ने पीएम श्री 2 बालिका उच्च विद्यालय किशनगंज के संगीत कक्ष (कला एवं शिल्प भवन) का ताला तोड़कर कीमती वाद्य यंत्रों की चोरी की है. 20 मई को सुबह जब नृत्य शिक्षिका ने स्कूल प्रबंधन को जानकारी दी की संगीत कक्ष (कला एवं शिल्प भवन) का ताला टूटा हुआ है एवं कक्ष के अन्दर से वाद्य यंत्रों की चोरी हो गई है जिसमें बिगुल 12 पीस, झाल 4 पीस व अन्य यंत्र की चोरी कर ली गई है. वहीं चोरी किये गए सभी वाद्य यंत्रों के अनुमानित कीमत लगभग 45 हजार से 50 हजार रुपए आंकी गई है.

विज्ञापन
विनोद राव

लेखक के बारे में

By विनोद राव

विनोद राव प्रिंट माध्यम में 24 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन