पीएमश्री प्लस टू प्रोजेाक्ट कन्या उवि तुलसिया का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण
विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमरकांत को विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन एवं स्वच्छता बनाए रखने को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
दिघलबैंक जिला पदाधिकारी विशाल राज एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार गुरूवार को पीएमश्री प्लस 2 प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय तुलसिया का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विद्यालय की शैक्षणिक एवं आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया.जिला पदाधिकारी ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, रखरखाव, स्मार्ट क्लास, खेल सामग्री तथा साइंस लेबोट्री का बारीकी से निरीक्षण किया.इस दौरान उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों एवं छात्राओं को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की. निरीक्षण के दौरान विद्यालय की व्यवस्था को देखकर जिला पदाधिकारी संतुष्ट नजर आए.उन्होंने विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमरकांत को विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन एवं स्वच्छता बनाए रखने को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. वहीं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने भी विद्यालय परिसर की व्यवस्था एवं सुरक्षा संबंधी पहलुओं की जानकारी ली.निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी विशाल राज ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है. पीएमश्री विद्यालयों में आधुनिक शिक्षा व्यवस्था, स्मार्ट क्लास एवं प्रयोगात्मक शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके.विद्यालय की व्यवस्था संतोषजनक है और इसे और बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे.इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










