शिक्षाबाड़ी में बाल मेला सह शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी

शिक्षाबाड़ी में बाल मेला सह शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी
किशनगंज. जिले के कोचाधामन प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय शिक्षाबाड़ी में शनिवार को वार्षिक उत्सव (प्री-प्राइमरी) के अंतर्गत स्पोट्स मीट बाल मेला सह शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी व पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया. विद्यालय प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भूमिदाता वयोवृद्ध मो.जियाउर रहमान ने की. इस कार्यक्रम में पोषक क्षेत्र के अभिभावक व स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया. इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक शक्ति कुमार सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में घर व विद्यालय दोनों की समान भूमिका होती है. नियमित उपस्थिति,अनुशासन की अपील की गयी. प्रधानाध्यापक ने शिक्षा और नैतिक मूल्यों पर भी जोर दिया. अभिभावकों ने भी अपने सुझाव रखे व विद्यालय प्रबंधन के साथ सहयोग का भरोसा दिया. बेहतर शिक्षा वातावरण बनाने का संकल्प लिया गया. प्रतियोगिता में मिजाज आलम तराना बेगम जीशान आलम मनोवर आलम इफ्तेखा अंजुम सहित कई छात्र-छात्राएं पुरस्कृत हुई. कार्यकम में मुख्य अतिथि जियाउर रहमान, नैयर आलम, गुलाबी तबस्सुम, नीलोफर शाहीन, मोहम्मद शकील, शिक्षक अमर पासवान, मो आफताब आलम ब्यूटी सिन्हा, तरन्नुम जहां, सेविका शाहिदा बेगम, ग्रामीण मोहम्मद आरिफ हुसैन, मो अशफाक आलम, नैयर आलम, शकील आलम, मो लतीफ, तहजीब आलम, जहूर आलम, हसीबुल रहमान, नूर आलम इत्यादि कई अन्य लोग भी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




