18 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, 10 मोबाइल बरामद

नशे का अवैध कारोबार बहुत तेजी से बढ़ रहा है. पुलिस की सख्ती के बाद भी यह कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है. किशनगंज में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है.
नवगठित एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने नशे के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है. एएनटीएफ टीम ने बहादुरगंज थाना क्षेत्र के लोहागाड़ा इस्मत टोला में छापेमारी कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से 88.23 ग्राम स्मैक, 11,670 रुपये नकद और 10 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं.
किशनगंज के प्रतिनिधि के अनुसार
किशनगंज पुलिस की नवगठित एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने नशे के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है. एएनटीएफ टीम ने बहादुरगंज थाना क्षेत्र के लोहागाड़ा इस्मत टोला में छापेमारी कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से 88.23 ग्राम स्मैक, 11,670 रुपये नकद और 10 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं.
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 18 लाख रुपये आंकी गई है. गिरफ्तार आरोपित की पहचान सद्दाम अंसारी, उम्र 34 वर्ष, पिता अनवारूल हक, निवासी लोहागाड़ा इस्मत टोला, वार्ड पांच थाना बहादुरगंज के रूप में हुई है. एसपी संतोष कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि सद्दाम अंसारी अपने घर में अवैध मादक पदार्थ का भंडारण कर खरीद-बिक्री कर रहा है.सूचना के सत्यापन के लिए एसपी के निर्देशन में एसडीपीओ 1 के नेतृत्व में एएनटीएफ टीम ने आरोपित के घर पर छापेमारी की. तलाशी के दौरान 88.23 ग्राम स्मैक, नकदी और 10 मोबाइल बरामद किए गए. पूछताछ में आरोपित ने कबूल किया कि वह घर में स्मैक का भंडारण कर खरीद-बिक्री करता था.
पुलिस अब गिरोह में शामिल अन्य अपराधियों और बरामद स्मैक के बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंकेज का पता लगा रही है. तस्करी से अर्जित अवैध संपत्ति को भी नियमानुसार जब्त किया जाएगा. इस संबंध में बहादुरगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. एसपी ने कहा कि मादक पदार्थ के खिलाफ किशनगंज पुलिस का विशेष अभियान जारी रहेगा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










