स्काउट-गाइड का तीन दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स संपन्न

बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड के तत्वाधान में भारत स्काउट और गाइड कार्यालय किशनगंज के प्रांगण में चल रहे तीन दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स गुरुवार को विधिवत संपन्न हो गया.
किशनगंज. बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड के तत्वाधान में भारत स्काउट और गाइड कार्यालय किशनगंज के प्रांगण में चल रहे तीन दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स गुरुवार को विधिवत संपन्न हो गया. बताते चलें कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार भारत स्काउट और गाइड किशनगंज स्थ���त कार्यालय परिसर में प्रशिक्षकों का 28 अप्रैल से तीन दिवसीय प्रशिक्षण स्काउट गाइड झंडोत्तोलन के साथ प्रारंभ हुआ था, जहां बतौर प्रशिक्षक जिला संगठन आयुक्त सुशील कुमार गुप्ता द्वारा प्रशिक्षकों को प्रवेश कोर्स सहित फील्ड एक्टिविटी कि संक्षिप्त जानकारी दी गयी. इसी क्रम में गुरुवार के दिन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया. मौके पर मौजूद जिला सचिव मो. अबू रेहान ने बताया कि इस प्रशिक्षण के उपरांत जिले भर में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षकों को सहूलियत मिलेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










