ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

ठाकुरगंज-अररिया नए रेल खंड पर इलेक्ट्रिफिकेशन करने वाली ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. शनिवार की शाम को कादोगांव हाल्ट के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई.

विज्ञापन

ठाकुरगंज.ठाकुरगंज-अररिया नए रेल खंड पर इलेक्ट्रिफिकेशन करने वाली ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. शनिवार की शाम को कादोगांव हाल्ट के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. किशोर सालगुडी गांव का रहने वाला था. घटना क्रम के बाबत बताया जाता है कि कुछ युवक घटना के समय रेल पटरी पर बैठकर अपने अपने मोबाइल पर कुछ देख रहे थे. इस दौरान पौवाखाली की तरफ से आ रही इलेक्ट्रिफिकेशन करने वाली पीआरडी ट्रेन आ रही थी. काफी धीमी चल रही इस ट्रेन के लोको पायलट ने हॉर्न भी मारा, इससे बांकी लडके तो नीचे उतर गए लेकिन मालीनगांव ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 13 सालगुड़ी गांव निवासी अदनान, उम्र 17 वर्ष हार्न बजाने पर भी वे वहां से नहीं हटे और हादसे का शिकार हो गया. घटना की खबर मिलते ही सुखानी पुलिस ने लाश को कब्जे में ले लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन